नई दिल्ली
भारत की सबसे बड़े डोमेस्टिक टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी 2024 का आगाज हो गया है। यह एक और लीग है जिसमें युवा भारतीय खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का एक अच्छा प्लेटफॉर्म मिलता है। कई प्लेयर्स इसमें अपनी छाप छोड़ते हैं और भारतीय टेस्ट टीम का भी हिस्सा बन जाते हैं। रणजी ट्रॉफी एक रेड बॉल टूर्नामेंट है। हैदराबाद और नागालैंड के बीच रणजी ट्रॉफी में आज यानी 5 जनवरी से नागालैंड क्रिकेट एसोसिएशन में मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत के लिए टी20 और वनडे खेल चुके युवा तिलक वर्मा छा गए। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से महफिल लूट ली।
तिलक वर्मा ने रणजी ट्रॉफी में ठोका शतक
हैदराबाद के कप्तान और स्टार युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने नागालैंड के खिलाफ कमाल कर दिया। उन्होंने तूफानी शतक ठोक सबका दिल जीत लिया। वर्मा जी ने 112 गेंदों का सामना कर 89.29 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 100 रन बनाए जिसमें उनके बल्ले से 6 चौके और 4 छक्के देखने को मिले।वर्मा पिछले कुछ समय से लगातार भारतीय टीम के साथ जुड़े हुए हैं और टी20-वनडे दोनों फॉर्मेट खेल रहे हैं। वहीं अब इस पारी के बाद सिलेक्टर्स की उनपर नजरें जरूर होंगी। अगर तिलक रणजी ट्रॉफी में लगातार इस तरह का प्रदर्शन करते रहे तो वह बहुत 23जल्द टेस्ट में भी टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर सकते हैं।
भारतीय टीम के लिए तिलक वर्मा का योगदान
21 साल के तिलक वर्मा ने भारत के लिए अब तक 4 वनडे और 15 टी20 मुकाबले खेले हैं। वनडे में उन्होंने अब तक 1 अर्धशतक के चलते सिर्फ 68 रन बनाए हैं। वहीं टी20 में तिलक ने 141 के शानदार स्ट्राइक रेट और 34.4 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 15 मैचों में 310 रन ठोके हैं, जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल हैं।
