नई दिल्ली,
सोमालिया के पास हाइजैक हुए जहाज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, जहाज पर सवार भारतीय दल सुरक्षित है और मरीन कमांडो मार्कोस ऑपरेशन के लिए तैयार हैं. ‘एमवी लीला नॉरफॉक’ नाम के इस जहाज के हाईजैक होने की जानकारी गुरुवार शाम को मिली थी. सोमालिया के तट के पास अगवा किए गए इस जहाज पर लाइबेरिया का झंडा लगा है. भारतीय नौसेना के विमान जहाज पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. क्रू मेंबर के साथ कम्युनिकेशन स्थापित कर लिया गया है.
जानकारी के मुताबिक, मरीन कमांडो मार्कोस ऑपरेशन के लिए तैयार हैं. सैन्य अधिकारियों ने इंडिया टुडे से कहा कि, भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस चेन्नई सोमालिया तट के पास अपहृत जहाज एमवी लीला नोरफोक के पास पहुंच गया है. भारतीय युद्धपोत ने अपना हेलीकॉप्टर उतार दिया है और समुद्री लुटेरों को लूटे गए जहाज को छोड़ने की चेतावनी जारी कर दी है. जहाज पर सवार भारतीय दल सुरक्षित हैं और मरीन कमांडो मार्कोस ऑपरेशन के लिए तैयार हैं.
बता दें कि, सोमालिया के पास एक जहाज को हाइजैक कर लिया गया है, जिसमें 15 भारतीय क्रू मेंबर सवार हैं. ‘एमवी लीला नॉरफॉक’ नाम के इस जहाज को सोमालिया की समुद्री सीमा के पास हाइजैक किया गया है. हाइजैकिंग की जानकारी मिलने के बाद भारतीय नौसेना एक्टिव हो गई थी. नौसेना ने अपना एक युद्धपोत INS चेन्नई किडनैप किए गए जहाज की तरफ रवाना कर दिया है. नौसेना का कहना है कि हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं.
भारतीय नौसेना के अधिकारियों के मुताबिक किडनैप किए गए जहाज ‘एमवी लीला नॉरफॉक’ के किडनैप होने के बारे में गुरुवार शाम को जानकारी मिली थी. सोमालिया के तट के पास अगवा किए गए इस जहाज पर लाइबेरिया का झंडा लगा है. भारतीय नौसेना के विमान जहाज पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. क्रू मेंबर के साथ कम्युनिकेशन स्थापित कर लिया गया है. सभी क्रू मेंबर जहाज के अंदर सुरक्षित हैं.
