16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलजानलेवा हादसे का शिकार ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, प्रैक्टिस के दौरान सिर में लगी...

जानलेवा हादसे का शिकार ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, प्रैक्टिस के दौरान सिर में लगी गेंद, अस्पताल में भर्ती

Published on

मेलबर्न

बिग बैश लीग की टीम मेलबर्न स्टार्स के विकेटकीपर सैम हार्पर को शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर ट्रेनिंग सत्र के दौरान सिर में चोट लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया। हार्पर सिर में चोट लगने के बाद होश में थे और उनकी हालत स्थिर है। उन्हें एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया गया जहां रात को उनके स्कैन किए जाएंगे। हार्पर के क्लब ने बयान में कहा कि जानकारी मिलने पर वह खिलाड़ी के स्वास्थ्य को लेकर अपडेट देंगे।

मेलबर्न स्टार्स ने बयान में कहा, ‘आज शाम एमसीजी में ट्रेनिंग के दौरान बल्लेबाजी करते समय सैम हार्पर के सिर में चोट लग गई और उन्हें बाद में अस्पताल ले जाया गया।’ क्लब ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि आप इस समय उनकी निजता का सम्मान करें। क्लब जानकारी मिलने पर आगे के अपडेट उपलब्ध कराएगा।’ इस बीच हार्पर ‘क्रॉस-बैट’ शॉट खेलने का प्रयास कर रहे थे जब गेंद उनकी ठोढ़ी पर लगी जिससे बड़ा कट लग गया।

बता दें कि प्रैक्टिस सत्र तुरंत बंद कर दिया गया। हार्पर के साथ चोट के इतिहास को देखते हुए उसकी स्थिति पर सावधानी से विचार किया जाएगा। जनवरी 2020 में बीबीएल में उन्हें भारी चोट लगी जब वह होबार्ट हरिकेंस के गेंदबाज नाथन एलिस से टकरा गए थे और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। उन्हें 2017 में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जब शेफील्ड शील्ड गेम के दौरान कीपिंग करते समय उन्हें बल्ले से चोट लग गई थी।

हार्पर कल यानी 6 जनवरी को मैच खेलने में असमर्थ होंगे और दिलचस्प बात यह है कि स्टार्स के पास कोई बैकअप विकेटकीपर नहीं है। पूर्व स्टार्स खिलाड़ी और विक्टोरिया के सीमित ओवरों के कप्तान पीटर हैंड्सकॉम्ब को टीम में शामिल किए जाने की संभावना है। उनके पास फिलहाल बीबीएल का कॉन्ट्रेक्ट नहीं है। उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI का कप्तान भी बनाया गया है जो मंगलवार से एडिलेड में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन दिवसीय मैच खेलने के लिए तैयार है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...