16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeखेलT20 WC शेड्यूल, 9 जून को भारत-पाकिस्तान की 'जंग', 29 जून को...

T20 WC शेड्यूल, 9 जून को भारत-पाकिस्तान की ‘जंग’, 29 जून को बारबाडोस में होगा फाइनल

Published on

मुंबई

संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में 1 जून से 29 जून तक चलने वाले टी-20 वर्ल्ड कप का ऑफिशियल शेड्यूल सामने आ चुका है। वर्ल्ड कप के आधिकारिक प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स ने शुक्रवार देर शाम टूर्नामेंट का पूरा कार्यक्रम जारी किया, जिसके अनुसार भारत-पाकिस्तान की टक्कर 9 जून को न्यूयॉर्क में होगी। भारत अपने ग्रुप के पहले तीन मैच न्यूयॉर्क में और चौथा फ्लोरिडा में खेलेगा। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 29 जून को बारबाडोस में होगा तो सेमीफाइनल मैच 26 और 27 जून को खेले जाएंगे। वर्ल्ड कप में कुल 55 मैच वेस्टइंडीज के छह स्थान और संयुक्त राज्य अमेरिका की तीन जगहों पर खेले जाएंगे।

चार ग्रुप में बांटी गई 20 टीम
ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, अमेरिका
ग्रुप बी: इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान
ग्रुप सी: न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी
ग्रुप डी: दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड, नेपाल

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के शेड्यूल की 8 बड़ी बातें

  1. 29 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 20 में से 10 टीम अपना पहला मैच संयुक्त राज्य अमेरिका में खेलेंगी, जिसमें 16 मुकाबले लॉडरहिल, डलास और न्यूयॉर्क में होंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबला 9 जून को लॉन्ग आइलैंड के नए नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।
  2. कैरेबियन आइलैंड्स के छह अलग-अलग द्वीपों में 41 मैच खेले जाएंगे, जिसमें सेमीफाइनल त्रिनिदाद और टोबैगो और गुयाना में होंगे और फाइनल मैच 29 जून को बारबाडोस में खेला जाएगा।
  3. टूर्नामेंट 1 जून को शुरू होगा, जिसमें सह-मेजबान संयुक्त राज्य अमेरिका अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी कनाडा से भिड़ेगा, जबकि साथी मेजबान वेस्टइंडीज ग्रुप स्टेज के दूसरे दिन गुयाना में पापुआ न्यू गिनी से खेलेगा।
  4. इस टूर्नामेंट को चार ग्रुप में बांटा गया है, जिसमें पांच टीमें शामिल हैं, प्रत्येक समूह से शीर्ष दो टीमें नॉकआउट सेमीफाइनल और फाइनल से पहले टूर्नामेंट के सुपर सिक्स चरण में आगे बढ़ेंगी।
  5. ग्रुप ए में सह-मेजबान संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ कट्टर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान शामिल जैसी टीमें हैं, साथ ही पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप खेल रहे कनाडा और यूरोपियन टीम आयरलैंड भी एक ही ग्रुप में है।
  6. ग्रुप बी में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमें हैं। वर्ल्ड क्रिकेट के दो जायंट किलर देशों के साथ नामीबिया, स्कॉटलैंड और ओमान का नाम है।
  7. वेस्टइंडीज को ग्रुप सी में न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, युगांडा और पापुआ न्यू गिनी के साथ रखा गया है, जबकि ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स और नेपाल हैं।
  8. याद हो कि 2022 में खेले गए पिछले वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। यानी अंग्रेज डिफेंडिंग चैंपियंस हैं। कनाडा, अमेरिका और युगांडा पुरुष टी20 विश्व कप में पहली बार भाग लेंगे।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...