भोपाल
केंद्रीय प्रोत्साहन योजना पर चर्चा को अंतिम रूप देने के लिए केंद्रीय व्यापार संघ के नेताओं की एक बैठक 11 जनवरी, 2024 को निर्धारित की है । यह बैठक भेल कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी । बैठक में जी. संजीवा रेड्डी अध्यक्ष इंटक, हैदराबाद, ए.के. दास एटक हरिद्वार, एन अंगुसामी, बीएमएस तिरुची, हरभजन सिंह सिद्धू जनरलसचिव, एचएमएस, दिल्ली , तपन सेन जनरल सचिव सीटू दिल्ली, माइकल बी फर्नांडीस एनएफआईटीयू रानीपेट और एम शनमुगम एलपीएफ त्रिची शामिल होंगे।
