भोपाल
शुक्रवार को भेल ट्रेड यूनियन सयुंक्त मोर्चा बीएचईएल का एक प्रतिनिधिमंडल जीएम एचआर बीके सिंह एवं एजीएम एचआर आरिफ सिद्दीकी से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने शिफ्ट टाइमिंग में परिवर्तन एवं प्रोत्साहन योजना प्रारंभ करने हेतु जीएम एचआर के माध्यम से कार्यपालक निदेशक को ज्ञापन सौंपा । प्रतिनिधिमंडल में एचएमएस यूनियन की और से वरिष्ठ सचिव हेमंत सिंह ऐबू यूनियन की ओर महासचिव एवं एनएफआइटीयू के प्रदेश अध्यक्ष रामनारायण गिरी व एनएफआइटीयू के राष्ट्र्रीय सचिव विशाल वाणी एवं सीटू यूनियन की ओर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष सादिक खान शामिल हुए।
मोर्चा प्रबंधन द्वारा शिफ्ट टाइमिंग के संबंध में 02 जनवरी 2024 को परिपत्र जारी किया गया था जिसके अनुसार नई शिफ्ट टाइमिंग को 08 जनवरी 2024 से लागू की जा रही है जो कि प्रबंधन का गलत फैसला है। प्रोत्साहन योजना प्रारम्भ किए बिना शिफ्ट टाइमिंग में परिवर्तन ठीक नहीं है प्रबंधन के इस आदेश का संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा विरोध करता है। उत्पादन वर्ष 2023-24 की अंतिम तिमाही में शिफ्ट टाइमिंग परिवर्तन के परिपत्र से समस्त कर्मचारियों में असंतोष है।
प्रोत्साहन योजना प्रारम्भ करने के उपरांत ही शिफ्ट टाइमिंग में परिवर्तन किया जाए साथ ही स्टाफ कैंटीन को अतिशीघ्र प्रारम्भ किया जाए। प्रथम पाली में दोपहर 02 बजे एवं द्वितीय पाली में रात्रि 10 बजे चाय की व्यवस्था की जाये । प्रबंधन द्वारा कहा गया है कि प्रोत्साहन योजना जल्द लागू होने वाली है। सभी ईकाइयों से डाटा मंगवाया जा रहा है। सयुंक्त मोर्चे द्वारा पूर्व में जो आईआर की मीटिंग्स होती थी उसे पुन: जल्द जल्द से जल्द चालू करने को कहा गया जिसे प्रबंधन द्वारा जल्द शुरू किया जायेगा ऐसा मोर्चा का कहना है ।
