16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलरणजी ट्रॉफी में मोहम्मद शमी के भाई की एंट्री, स्टार गेंदबाज ने...

रणजी ट्रॉफी में मोहम्मद शमी के भाई की एंट्री, स्टार गेंदबाज ने ऐसे लुटाया प्यार

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी और तेज तर्रार गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खूब नाम कमाया। उन्होंने अपनी कातिलाना गेंदबाजी से बल्लेबाजों की बखिया उधेड़ रखी थी। शमी ने वर्ल्ड कप में खेले गए 7 मुकाबलों में 24 विकेट लिए थे। इतना ही नहीं बल्कि वह टूर्नामेंट के हाइएस्ट विकेट टेकर भी थे। हालांकि वर्ल्ड कप के बाद से शमी एक्शन में नजर नहीं आए। उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैच की टेस्ट सीरीज के लिए चुना गया था। लेकिन वह चोटिल होने की वजह से खेल नहीं पाए।

हालांकि शमी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और आए दिन कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं। ऐसे में अब उन्होंने अपने भाई के लिए एक खास पोस्ट किया है। दरअसल, मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ ने आज यानी 5 जनवरी को रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया है। ऐसे में शमी ने अपने भाई को शुभकामनाएं दी है।

भाई के रणजी डेब्यू पर शमी ने कही दिल की बात
मोहम्मद शमी ने सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म ट्विटर पर अपने भाई मोहम्मद कैफ के लिए पोस्ट साझा की। उन्होंने कैफ के रणजी डेब्यू पर लिखा, ‘आखिरकार लंबे संघर्ष के बाद आपको बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी कैप मिली। चीयर्स! बड़ी अचीवमेंट! ! बधाई हो, मैं तुम्हारें अच्छे भविष्य की कामना करता हूं। अपना 100 परसेंट देना। कड़ी मेहनत जारी रखना और अच्छा करना’।

बता दें कि मोहम्मद कैफ राइट हेंड बैट्समेन हैं और राइट आर्म गेंदबाज भी हैं। बंगाल और आंध्रा के बीच विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है। बंगाल के कप्तान मनोज तिवारी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जोकि उनकी टीम को रास भी आया। बंगाल ने दिन खत्म होने तक 4 विकेट पर 289 रन ठोक डाले। वहीं मोहम्मद कैफ की पहले दिन ही बल्लेबाजी आ गई। वह 3 गेंद खेलने के बाद नाबाद रहे। मैच के दूसरे दिन उनके लिए और बंगाल के लिए काफी अहम होने वाला है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...