14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयLG ने किया अनुरोध तो झंडेवालान मंदिर ने खुद गिरा दिया अपना...

LG ने किया अनुरोध तो झंडेवालान मंदिर ने खुद गिरा दिया अपना गेट, कई इलाकों को मिलेगी जाम से राहत

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के प्राचीन झंडेवालान मंदिर ने खुद ही अपना एक द्वार गिरा दिया है. नॉर्थ और साउथ दिल्ली के बीच ट्रैफिक दुरुस्त करने के लिए जगह चाहिए थी, जिसके कारण ऐसा किया गया है. इस कार्रवाई के लिए दिल्ली के एलजी खुद ही मंदिर से अनुरोध किया था. प्राचीन झंडेवालान मंदिर ने फुट ओवर ब्रिज के साथ लगे गेट को गिरा दिया है, जिससे पैदल चलने वालों को सुविधा होगी और जाम से भी राहत मिलेगी. एलजी ने इस बाबत ट्वीट करके भी जानकारी दी है.

एलजी ने X पर कही ये बात
दिल्ली एलजी वीके सक्सेना ने X पर लिखा, ‘रानी झांसी मार्ग पर स्थित प्राचीन झंडेवालान मंदिर ने मेरे अनुरोध पर स्वेच्छा से फुटओवर ब्रिज के बगल में अपना गेट गिरा दिया है. यह अनुकरणीय अभ्यास पैदल यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करेगा और उत्तर और दक्षिण दिल्ली को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क पर ट्रैफिक जाम को कम करेगा.’

इन इलाके के लोगों को मिलेगी राहत
एलजी ने आगे लिखा कि, इससे ईदगाह, सदर बाजार, आजाद मार्केट, मॉडल बस्ती, पुल बंगश और मोतिया खान जैसे भारी भीड़भाड़ वाले इलाकों के निवासियों और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. मंदिर प्रबंधन की नागरिक भावना को मेरा सलाम.

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...