16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलरणजी ट्रॉफी में रिंकू सिंह का भौकाल, ODI-टी20 के बाद अब टेस्ट...

रणजी ट्रॉफी में रिंकू सिंह का भौकाल, ODI-टी20 के बाद अब टेस्ट टीम में भी ठोका दावा

Published on

नई दिल्ली

भारतीय टीम के युवा और विस्फोटक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 में 5 गेंदों में 5 छक्के लगाए थे। उसके बाद से उनकी जिंदगी बदल गई। आईपीएल के तुरंत बाद ही उनका भारतीय टी20 टीम में सिलेक्शन हो गया था। इसके बाद उनको वनडे टीम में भी डेब्यू करने का मौका मिला। रिंकू सिंह टी20 में भारतीय टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बतौर फिनिशर खुद को बखूबी साबित भी किया है। हालांकि अब रिंकू ने रेड बॉल क्रिकेट में भी कमाल कर दिया। रिंकू ने साबित कर दिया कि वह सिर्फ अंधाधुन शॉर्ट नहीं खेलते बल्कि उन्हें टाइमिंग और जिम्मेदारी के साथ भी खेलना आता है।

रणजी ट्रॉफी में छाए रिंकू सिंह
रणजी ट्रॉफी 2024 का आगाज हो चुका है। ऐसे में उत्तर प्रदेश और केरल के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। भारत के उभरते हुए सितारे रिंकू सिंह ने इस मैच में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हुए कमाल कर दिया। उनके बल्ले से जमकर रन बने। रिंकू सिंह मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने कोहराम मचा दिया। उन्होंने आते ही बड़े-बड़े शॉर्ट्स लगाना शुरू नहीं करा। पहले वो पिच पर आए सेट हुए। खेल की परिस्थिति को समझा और फिर अपना असली गेम दिखाया। रिंकू ने एक जबरदस्त टेस्ट पारी खेली।

रिंकू सिंह ने 136 गेंदों का सामना कर 67.65 के स्ट्राइक रेट से 92 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे। हालांकि रिंकू अपने शतक से सिर्फ 8 रन से चूक गई। लेकिन उनकी पारी किसी शतक से कम नहीं थी। रिंकू ने टी20 और वनडे में तो भारतीय टीम में अपनी जगह बना ली है। अब उनकी नजर टेस्ट में डेब्यू करने पर होगी। अगर इस तरह से वह खेलते रहे तो सिलेक्टर्स जल्द ही उन्हें टेस्ट में भी मौका दे सकते हैं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...