34.3 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़हेम्टू इंटक यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

हेम्टू इंटक यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

Published on

भोपाल

हेम्टू इंटक के एक प्रतिनिधि मंडल ने महाप्रबंधक मानव संसाधन वीके सिंह से मुलाकात कर रिवॉर्ड स्कीम एवं शिफ्ट के समय में किये गए परिवर्तन के संबंध में ज्ञापन सौंपा। डायरेक्टर मानव संसाधन के नाम सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से इंटक यूनियन ने कहा कि 11 जनवरी को कार्पोरेट कार्यालय में रिवॉर्ड स्कीम के सन्दर्भ में रखी गई पहली बैठक में ही रिवॉर्ड स्कीम का निराकरण कर प्रतिमाह कम से कम 10 हजार रूपये एरियर सहित रिवॉर्ड स्कीम का भुगतान किया जाये । ज्

ञापन के माध्यम से यह भी मांग उठाई गई की रिवॉर्ड स्कीम जटिल न हो कर सुलभ हो जिसका लाभ प्रत्येक वर्कमैन जिसमे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से कार्य करने वाले सभी वर्कमैन जिसमे ड्राफ्समेंन, मेंटिनेंस क्वालिटी एवं एनेक्सी में कार्य करने वाले सभी वर्कमैन को मिलना चाहिए।

कार्यपालक निदेसक भोपाल के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया की पूर्व में जो शिफ्ट चल रही थी वह कारखाने एवं कर्मचारी दोनों के लिए लाभप्रद थी। भेल भोपाल प्रबंधन ने सरकुलर निकालकर 8 जनवरी से शिफ्ट के समय मे परिवर्तन किया है उससे खासकर सेकंड शिफ्ट के कर्मचारियों को न तो नाईट एलाउंस दिया जा रहा है वही रात्रि 12 बजे शिफ्ट खत्म होने से कर्मचारियों के स्वास्थ्य में भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। जब तक रिवॉर्ड स्कीम प्रारम्भ नहीं होती तब तक शिफ्ट के समय में परिवर्तन न किया जाये।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...