भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल दिल्ली कॉरपोरेट ने एक बार फिर चमत्कारी ट्रांसफर आर्डर जारी कर दिया । शनिवार को जारी आदेश के मुताबिक बीएचईएल भोपाल यूनिट के नये ईडी एसएम रामानाथ होंगे। वह वर्तमान में बीएचईएल की त्रिची यूनिट में ईडी हैं । भोपाल यूनिट में पदस्थ ईडी राजीव सिंह का तबादला बीएचईएल बंगलुरू यूनिट में किया गया है । वह इसके अलावा हिन्दुस्तान मशील टूल्स (एचएमटी कंपनी) के सीएमडी का काम भी देखेंगे।
खबर है कि श्री रामानाथन रविवार को भोपाल पहुंचेंगे और सोमवार को इस यूनिट में कार्यभार ग्रहण करेंगे। कॉरपोरेट के आदेश के मुताबिक नई दिल्ली से एस प्रभाकर को त्रिची यूनिट भेजा गया है । श्री रामानाथन बीएचईएल के चेयरमेन व मैनेजिंग डायरेक्टर को रिर्पोट करेंगे । गौरतलब है कि राजीव सिंह अगस्त 2023 में भोपाल यूनिट में ज्वाइन किया था।
गौरतलब है कि श्री रामानाथन लंबे समय तक भोपाल यूनिट में काम कर चुके हैं। महाप्रबंधक पद पर पहुंचने के बाद उनका तबादला रानीपेट और त्रिची यूनिट में महाप्रबंधक ऑपरेशन बनाकर किया गया था। यह यूनिट बीएचईएल की सबसे बड़ी यूनिट है । यहीं पर उन्हें कार्यपालक निदेशक पद पर प्रमोशन पिछले साल मिला था।
बीएचईएल की झांसी यूनिट 9 जनवरी को होगी 50 साल की
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल झांसी यूनिट 9 जनवरी को अपने 50 साल पूरे करेगी । इस मौके पर इस यूनिट में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी भेल के प्रवक्ता दिनेश पर्ते ने दी ।
