14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयघर पर बुलाकर अपने रिश्तेदार को जिंदा जला डाला, दर्दनाक मौत से...

घर पर बुलाकर अपने रिश्तेदार को जिंदा जला डाला, दर्दनाक मौत से दहली दिल्ली, क्या है पूरा मामला?

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में एक 23 वर्षीय शख्स को उसके रिश्तेदार ने कथित तौर पर आग लगा दी, जिसमें वह 75 प्रतिशत झुलस गया था। अब इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मृतक की पहचान उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद निवासी नुमान के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब 3.55 बजे वजीराबाद थाने की पुलिस को आग से जलने की सूचना मिली।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा व्यक्ति को पहले ही अस्पताल पहुंचा दिया गया। वह 75 प्रतिशत जला हुआ पाया गया। अस्पताल में जांच अधिकारी (आईओ) ने पीड़ित का बयान लिया। उसने आरोप लगाया कि उसके 22 वर्षीय रिश्तेदार ने उसे अपने पास आने के लिए संदेश भेजा और फिर उसके ऊपर कुछ ज्वलनशील पदार्थ डाला और आग लगा दी।’

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। हालांकि, नुमान ने इलाज के दौरान शुक्रवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। अधिकारी ने कहा कि अपराध स्थल की फॉरेंसिक जांच की गई है और कपड़े, मोबाइल फोन और सीसीटीवी फुटेज सहित सबूत जब्त किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में शख्स के बयान में कुछ विसंगतियां सामने आई हैं। अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच जारी है और जुटाए गए सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...