16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलऋषभ पंत के घर आई खुशियां, लाडली बहन की हुई सगाई, तो...

ऋषभ पंत के घर आई खुशियां, लाडली बहन की हुई सगाई, तो खुशी से झूम उठा पूरा परिवार

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। हालांकि अब पंत के घर एक बड़ी खुशी आई है। दरअसल, उनकी सगी बहन साक्षी पंत की सगाई हो गई है और वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। साक्षी की सगाई अंकित चौधरी से हुई है। 5 जनवरी को ग्रैंड इंगेजमेंट सेरेमनी हुई थी, जिसकी कुछ तस्वीरें ऋषभ पंत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की हैं। पंत ने अपनी मां के साथ भी फंक्शन की एक फोटो शेयर की है। साक्षी अपने सगाई के जोड़े में काफी जच रही हैं।

इसके अलावा बात करें ऋषभ पंत की तो, 1 साल से ज्यादा हो गया लेकिन अब तक पंत उस भयानक कार एक्सीडेंट से रिकवर नहीं कर पाए। आपको बता दें कि दिसंबर 2022 में ऋषभ का अपने घर रूड़की जाते हुए खतरनाक एक्सीडेंट हुआ था। वह उसमें गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पंत को काफी चोट लगी थी। उनका फिर ऑपरेशन भी हुआ। वह अब तक पूरी तरह से रिकवर नहीं कर पाए हैं और अब भी क्रिकेट से दूर चल रहे हैं।

हालांकि अच्छी बात यह है कि ऋषभ अपनी इंजरी से जल्दी रिकवर कर रहे हैं और पूरी उम्मीद है कि वह आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सिर्फ खेलते ही नहीं बल्कि कप्तानी करते हुए भी नजर आएंगे। ऋषभ आईपीएल के जरिए ही एक बार फिर क्रिकेट की दुनिया में पैर रखेंगे।

ऋषभ ने आईपीएल में 2016 में डेब्यू किया था। इसके बाद से उन्होंने अब तक कुल 98 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 148 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 2838 रन ठोके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 15 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं।

ऋषभ पंत का इंटरनेशनल करियर
26 साल के ऋषभ पंत ने अब तक भारत के लिए 33 टेस्ट, 30 वनडे और 66 टी20 मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 5 शतक और 11 अर्धशतक के चलते 2271 रन बनाए हैं। वनडे में उन्होंने 1 सेंचुरी और 5 हाफ सेंचुरी की बदौलत 865 रन ठोके हैं। इसके अलावा टी20 में 3 अर्धशथक के चलते 987 रन बनाए हैं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...