12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयजामा मस्जिद और निजामु्द्दीन दरगाह पर दीप जलाएंगे BJP कार्यकर्ता, अयोध्या में...

जामा मस्जिद और निजामु्द्दीन दरगाह पर दीप जलाएंगे BJP कार्यकर्ता, अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जश्न की तैयारी

Published on

नई दिल्ली,

अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर तरफ लोगों में उत्साह है. इसी को लेकर आगामी 12 जनवरी से 22 जनवरी तक बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा पूरे देश में दीप जलाने का कार्यक्रम चलाएगा. भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा (BJP Minority Front) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने बताया कि अल्पसंख्यक मोर्चा 12 से 22 जनवरी तक पूरे देश में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कार्यक्रम चलाएगा.

उन्होंने कहा कि इस अभियान को लेकर संगठन अल्पसंख्यक समाज में जागरूकता और भाईचारा बढ़ाने का काम करेगा. जमाल सिद्दीकी ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए वह खुद दिल्ली के निजामुद्दीन दरगाह और जामा मस्जिद इलाके में जाकर दीपक जलाने से संबंधित सामग्री लोगों के बीच बांटेंगे. लोगों को इस बारे में जागरूक करेंगे.

वहीं भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के संयोजक यासिर जिलानी ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम सभी 140 करोड़ भारतवासियों के आराध्य हैं, इसलिए मुस्लिम जनता के बीच शांति और सौहार्द्र बांटने के लिए हम तमाम अल्पसंख्यक इलाकों में जागरूकता फैलाने जा रहे हैं.BJP अल्पसंख्यक मोर्चा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है- लंबी प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में पधार रहे हैं प्रभु श्रीराम, यह ऐतिहासिक क्षण हम सभी के जीवन में बहुत भाग्य से आया है. पग-पग दीप जलाएंगे, राम आएंगे.

भगवान राम के रंग में रंग चुकी है पूरी अयोध्या
बता दें कि उत्तर प्रदेश में अयोध्या भगवान राम के रंग में पूरी तरह से रंग गई है. अगर कहीं कुछ छूट गया है तो उसका रंग रोगन किया जा रहा है. सड़क मार्ग, ट्रेन या प्लेन आप जिस भी माध्य से अयोध्या जाएंगे तो आपको कण कण में प्रभु श्रीराम की अनुभूति होगी.

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होनी है. इस दिन को लेकर अयोध्या को त्रेतायुग थीम से सजाया जा रहा है. मंदिर की तैयारियों को लेकर शहर के रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या धाम जंक्शन कर दिया गया है.

इसके साथ ही मंदिर की वास्तुकला को ध्यान में रखते हुए इसे फिर से डिजाइन किया गया है. कुछ लोग हैदराबाद से साइकिल से अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं, वहीं कुछ लोग अयोध्या तक पैदल यात्रा कर रहे हैं.

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...