16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलमध्य प्रदेश ने खोटा सिक्का समझकर निकाला, अब गौरव यादव ने दिल्ली...

मध्य प्रदेश ने खोटा सिक्का समझकर निकाला, अब गौरव यादव ने दिल्ली की खटिया खड़ी कर दी

Published on

नई दिल्ली

गौरव यादव पिछले दो साल में मध्य प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। टीम एक बार रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनी तो एक बार सेमीफाइनल में पहुंच कर हार गई। फिर भी उन्हें इस सीजन में घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए अन्य टीमों की तलाश करनी पड़ी क्योंकि एमपी के कोच चंद्रकांत पंडित ने बताया कि वह गौरव से आगे देखना शुरू कर चुके हैं। इसके बाद गौरव ने पुडुचेरी जैसी छोटी टीम का हाथ थामा। लेकिन रणजी ट्रॉफी के इस सीजन के पहले ही मैच में गौरव ने दिखा दिया कि वह क्यों मध्य प्रदेश ने उन्हें छोड़कर बड़ी गलती की।

पुडुचेरी ने दिल्ली को हराया
पुडुचेरी ने 7 बार की रणजी ट्रॉफी विजेता दिल्ली को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम पर गौरव ने अपने करियर का बेस्ट प्रदर्शन किया। 32 साल के इस तेज गेंदबाज ने पहली पारी में 49 रन देकर 7 विकेट लिए। दूसरी पारी में भी तीन बल्लेबाजों को आउट किया। मैच में उन्होंने 98 रन देकर 10 विकेट लिए। यह उनका फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है।

मैच में क्या-क्या हुआ?
पुडुचेरी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यश ढुल की कप्तानी वाली दिल्ली की टीम सिर्फ 148 रनों पर आउट हो गई। हर्ष त्यागी ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए। जवाब में पुडुचेरी ने 244 रन ठोक दिए। संतोष रत्नापारखे ने 60 रनों का योगदान दिया। दूसरी पारी में भी दिल्ली की बैटिंग फेल रही। टीम सिर्फ 145 रनों पर ऑलआउट हो गई। पुडुचेरी ने एक विकेट खोकर 51 रन बनाकर और मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

नहीं चले दिल्ली के बड़े नाम
ओवरहेड परिस्थितियों और अरुण जेटली स्टेडियम की पिच से सीम गेंदबाजी को मदद मिली। फिर भी, दिल्ली के सीम अनुभवी आक्रमण कुछ खास नहीं कर पाई। नवदीप सैनी और इशांत शर्मा पुडुचेरी की अनुभवहीन बल्लेबाजी पर हावी होने में नाकाम रहे। यही दिल्ली के हार की वजह रही।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...