भोपाल
सोमवार को भेल ट्रेड यूनियन सयुंक्त मोर्चा द्वारा शिफ्ट टाइमिंग के परिवर्तन को लेकर बीएचईएल के प्रेरणा भवन का घेराव किया गया जिसमें सभी कर्मचारी साथियों ने भाग लिया। सयुंक्त मोर्चे द्वारा मांग की गई कि शिफ्ट टाइमिंग कर्मचारियों के इच्छा अनुरूप एवं उनके स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए होना चाहिये । वर्तमान समय में चल रही शिफ्ट की टाइमिंग कारखाने के हित एवं कर्मचारी के स्वास्थ्य के अनुकुल है। गौरतलब है कि प्रबंधन द्वारा शिफ्ट टाइमिंग के संबंध में दिनांक 02 जनवरी 2024 को परिपत्र जारी किया गया था।
