34.3 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़नये ईडी ने बीएचईएल भोपाल यूनिट का संभाला काम,अफसरों की ली क्लास

नये ईडी ने बीएचईएल भोपाल यूनिट का संभाला काम,अफसरों की ली क्लास

Published on

भोपाल

बीएचईएल की सबसे बड़ी यूनिट त्रिची से ट्रांसफर होकर आये एसएम रामनाथन कार्यपालक निदेशक ने रविवार को ही बीएचईएल भोपाल के कार्यपालक निदेशक के रूप में कार्यग्रहण करने के तुरंत बाद ही सभी महाप्रबंधकों और डीआरओ के साथ कारखाने में चल रहे कार्यों की समीक्षा की। राजीव सिंह, कार्यपालक निदेशक का चयन एचएमटी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रूप में होने के फलस्वरूप वे वहां का कार्य देखेंगे।

श्री रामनाथन ने आईआईटी, मद्रास से 1988 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक करने के उपरांत इसी वर्ष बीएचईएल में इंजीनियर ट्रेनी के रूप में कार्यग्रहण किया। भोपाल से एम टेक करने के अलावा आईसीडब्ल्यूए भी किया। त्रिची , भोपाल, रानीपेट यूनिटों में आपने हाइड्रो, वित्त, एसटीई, सेंट्रल प्लानिंग जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में सेवाएं दी और सबसे बड़ी यूनिट त्रिची और रानीपेट के प्रमुख और कार्यपालक निदेशक के रूप में इन यूनिटों का सफलतापूर्वक चलाकर कंपनी को बेहतर परफारमेंस दिया। उन्होंने सभी महाप्रबंधकों और अधिकारियों तथा कर्मचारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें पूरे समर्पण की भावना से कार्य करते हुए इस यूनिट को निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचाना है।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...