भोपाल
मंगलवार को होटल कालिंदी के सभागार में बीसवां सत्यनारायण तिवारी सम्मान समारोह 2024 का आयोजन किया गया।बीएचईएल के ट्रेड यूनियन नेता रामनारायण गिरी को मध्यप्रदेश का सत्यनारायण तिवारी सम्मान से नवाजा गया। यूनियन के माध्यम से उन्होंने बीएचईएल के कर्मचारियों एवं जरूरतमंदों की भरपूर मदद की एवं मजदूरों के हक की लड़ाई निर्णायक स्तर तक लड़ी। कोविड में भी उन्होंने बीएचईएल के ठेका श्रमिको एवं जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध करवाया एवं हर संभव मदद की है उनके अथक प्रयासों को बीएचईएल कर्मचारियों द्वारा हमेशा सराहा गया। श्री गिरी को सम्मान मिलने पर बीएचईएल प्रबंधन,कर्मचारियों, अधिकारियों ,सुपरवाइजरों , विभिन्न यूनियन,एसोसिएशन, समाज के पदाधिकारियों एवं ऑल इंडिया भेल एंप्लॉयज यूनियन के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
