15.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेल'अंग्रेज भी भारतीय गाली सीख गए', धोनी के इस धुरंधर ने खोल...

‘अंग्रेज भी भारतीय गाली सीख गए’, धोनी के इस धुरंधर ने खोल दिया ये बड़ा राज

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर प्रवीण कुमार इन दिनों अपने बयान के कारण सुर्खियों में छाए हुए हैं. उन्होंने पूर्व भारतीय दिग्गजों समेत पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बड़ा बयान दिया है. साथ ही मैदान पर अन्य खिलाड़ियों से झगड़े को लेकर बात करते हुए पीके ने बताया है कि अब तो अंग्रेज खिलाड़ी भी भारतीय गाली सीख गए हैं.

पीके की कई बार मैदान पर अंपायर, खिलाड़ी और फैन्स से लड़ाई हुई है. इसी पर बात करते हुए जब पूछा गया कि क्या मैदान पर गाली चलती है? इसके जवाब में प्रवीण कुमार ने कहा, हां ये सब तो होता है और जो कुछ मैदान पर होता है उसे मैदान में ही छोड़ देना चाहिए.’

रॉस टेलर को तो सारी आती है
इसके बाद पूछा गया कि क्या अंग्रेजों को गाली समझ में आती है? इस पर प्रवीण ने कहा, ‘सब आता है भाई. वो तो गाली सीख गए. हमारी वाली सीख गए (IPL की वजह से). रॉस टेलर को तो सारी आती है. बाहर के जितने प्लेयर हैं उनमें से ज्यादातर को आती है.’

6 टेस्ट, 68 वनडे और 10 टी20 खेल चुके हैं पीके
बता दें कि तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर प्रवीण कुमार ने भारतीय टीम के लिए 6 टेस्ट, 68 वनडे और 10 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. उन्होंने इस दौरान टेस्ट में 27 विकेट लिए और 149 बनाए. जबकि वनडे में 292 रन बनाने के साथ 77 विकेट झटके. टी20 में प्रवीण ने 8 विकेट लिए और 3 पारियों में 7 रन बनाए.

IPL में प्रवीण कुमार ने मुंबई इंडियंस, गुजरात लायंस, किंग्स इलेवन पंजाब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए क्रिकेट खेली है. इस दौरान पीके ने आईपीएल में कुल 119 मैच खेले, जिसमें 90 विकेट झटके हैं. इसके साथ ही उन्होंने 340 रन बनाए. उन्होंने सिर्फ वनडे में एक फिफ्टी लगाई है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...