15.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलविराट कोहली के अनफॉलो करने से तिलमिलाया 'खालिस्तानी' सिंगर शुभ? कर डाली...

विराट कोहली के अनफॉलो करने से तिलमिलाया ‘खालिस्तानी’ सिंगर शुभ? कर डाली ये गंदी हरकत!

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और धाकड़ खिलाड़ी विराट कोहली के तो दुनियाभर में चाहने वाले हैं, लेकिन जिन्हें वो पसंद करते हैं इसकी जानकारी बहुत ही कम है। हालांकि विराट कोहली ने एक बार कहा था कि उन्हें पंजाबी सिंगर शुभ के गाने बहुत पसंद हैं और वह सोशल मीडिया पर शुभ को फॉलो भी करते हैं, लेकिन हाल के दिनों में कुछ ऐसा हुआ कि कोहली ने उन्हें अनफॉलो कर दिया। ऐसे में अब एक बार फिर से शुभ को लेकर कोहली चर्चा में आ गए हैं।

दरअसल शुभ का एक नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का नाम है सेफ्टी ऑफ। इस गाने में कुछ बोल ऐसे हैं जिसे लेकर यह कहा जा रहा है कि उन्होंने विराट कोहली को रोस्ट किया है। गाने के एक हिस्से में वह अपने संघर्षों के बारे में कह रहे हैं, जहां वे अपने अकेलेपन की बात करते हैं। गाने की बोलों में वे इशारा देते हैं कि लोग रातों रात उनसे दूर हो गए हैं। हालांकि शुभ ने खुले तौर पर किसी का नाम नहीं लिया।

ऐसे में फिर क्या था फैंस को लगा कि शुभ अपने गाने में विराट कोहली की बात कर उन्हें रोस्ट कर रहे हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर पंजाबी सिंगर को अनफॉलो कर दिया है। यही कारण है कि शुभ फिर से विराट कोहली को लेकर चर्चा में आ गए हैं।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल पिछले साल कनाडा स्थिति खालिस्तानी समर्थकों ने भारत से पंजाब को अलग करने के लिए सोशल मीडिया पर बड़ा कैंपेन चलाया था। ऐसे में शुभ ने खालिस्तान का समर्थन करते हुए एक ऐसे मैप को सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमें पंजाब भारत से अलग दिख रहा था। बस फिर क्या था शुभ की इस हरकत से भारतीय फैंस गुस्से में आ गए और उनका बायकॉट कर दिया।

खालिस्तान का समर्थन करने के कारण भारत में होने वाले उनके कई बड़े कॉन्सर्ट को रद्द कर दिया गया। इसी दौरान विराट कोहली जैसे क्रिकेटर ने भी खालिस्तान का समर्थन करने वाले शुभ को अनफॉलो कर दिया। बता दें कि विराट कोहली ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें शुभ के गाने पसंद हैं और वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनसे जुड़े हुए हैं, लेकिन खालिस्तान के समर्थन के बाद विराट कोहली ने शुभ से खुद को अलग कर लिया।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...