15.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलटीम इंडिया को करारा झटका, विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी-20...

टीम इंडिया को करारा झटका, विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी-20 से बाहर

Published on

मोहाली

विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ कल होने वाले पहले टी-20 इंटरनेशनल में व्यक्तिगत कारणों के चलते नहीं खेल पाएंगे। मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे हेड कोच राहुल द्रविड़ ने इस बारे में जानकारी दी। भारत और अफगानिस्तान 11 जनवरी से द्विपक्षीय श्रृंखला में आमने-सामने होंगे और सीरीज का पहला मैच मोहाली में खेला जाएगा। कोच राहुल द्रविड़ ने बताया कि कोहली दूसरे और तीसरे टी20 इंटरनेशनल के लिए टीम में शामिल होंगे जो क्रमशः 14 और 17 जनवरी को इंदौर और बेंगलुरु में होंगे।

पिछले हफ्ते राष्ट्रीय चयन समिति ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा को 14 महीने बाद टी-20 टीम में शामिल किया है। जून में होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले भारत की यह एकमात्र अंतरराष्ट्रीय सीरीज है। सूत्रों की माने तो विराट कोहली अब तक टीम के साथ नहीं जुड़ पाए हैं। 11 जनवरी को उनकी बेटी वामिका का जन्मदिन होता है, कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी वजह से वह पहले टी-20 के लिए अनुपलब्ध हैं। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ही पारी की शुरु करेंगे।

पहले वनडे के लिए भारत का स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार

अफगानिस्तान का स्क्वॉड: इब्राहिम जदरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इकराम अलीखिल, हजरतुल्लाह जजाइ, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जदरान, मोहम्मद कबी, करीम जन्नत, अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, मुजीबुर रहमान, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद, नवीनुल हक, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम, कैस अहमद, गुलबदन नायब

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...