32.7 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल झांसी की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया स्वर्ण...

बीएचईएल झांसी की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया स्वर्ण जयंती समारोह,पहुंचे डायरेक्टर द्वय

Published on

भोपाल

बीएचईएल झांसी की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती कार्यक्रमों की श्रंखला के अंतर्गत विगत 15 दिनों से विभिन्न कार्यक्रम जैसे खेलकूद, ‘पकवानÓ (कुकरी शो),’पहचानÓ (टेलेंट शो), ‘परिधानÓ (फैशन शो) आदि आयोजित किये गये जिनमें कर्मचारियों एवं उनके परिवारों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की तथा स्थापना दिवस 09 जनवरी की संध्या को एक विशाल एवं भव्य कार्यक्रम स्पन्दन का आयोजन भेल के परेड ग्राउंड में किया गया ।

इस कार्यक्रम में बीएचईएल के मुख्यालय से आये निदेशक द्वय कृष्ण कुमार ठाकुर निदेशक मानव संसाधन एवं सुश्री वानी वर्मा निदेशक आईएसएंडपी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । संध्या के कार्यक्रम से निदेशक द्वय ने बीएचईएल कारखाना भ्रमण के दौरान ट्रांसफार्मर, फैब्रीकेशन एवं लोकोमोटिव कार्यशालाओं का अवलोकन किया तथा नवनिर्मित वीपीडी प्लांट का उद्घाटन किया साथ ही कार्यशाला में भारतीय रेल्वे हेतु वंदे भारत एवं इलैक्ट्रिक लोकोमोटिव निर्माण की स्थिति की समीक्षा की एवं शीघ्रातिशीघ्र आपूर्ति हेतु निर्देश दिये ।

बीएचईएल झाँसी के इकाई प्रमुख कार्यपालक निदेशक विनय निगम ने उत्पादन की वर्तमान स्थिति से निदेशक द्वय को अवगत कराया । तत्पश्चात बीएचईएल के कर्मचारी संगठनों एवं एसोसिएशन के सदस्यों के साथ सम्बंधित मामलों पर विचार विमर्श किया और सभी से उत्पादन लक्ष्य की प्राप्ति हेतु मेहनत एवं लगन से जुटने का आवाहन किया । स्थापना दिवस 09 जनवरी की संध्या को स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में मुख्य कार्यक्रम स्पन्दन बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें निदेशक द्वय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे ।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में इकाई प्रमुख कार्यपालक निदेशक श्री निगम ने शॉल एवं श्रीफल भेंट कर निदेशकगणों का स्वागत किया । उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए माननीय निदेशक श्री ठाकुर ने कहा कि बीएचईएल के उत्थान हेतु सभी को कर्मठता एवं पूर्ण लगन से अपने कार्य को गुणता के साथ शीघ्रता से पूर्ण करने में जुट जाना चाहिये साथ ही उन्होंने पूर्ण विश्वास भी जताया कि हम-आप सभी मिलकर निश्चय ही ऐसा करके अपने संस्थान के उत्थान के साथ अपने देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे एवं पुन: पूर्व की भांति और उससे भी बेहतर लाभ की स्थिति में आ जायेंगे। इस भव्य कार्यक्रम में भेल के महिला एवं पुरुष कर्मचारियों एवं बच्चों ने अत्यंत मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किये । कार्यक्रम में भोपाल से आये आर्केष्ट्र्रा ग्रुप ने अपने मधुर गायन से चार चांद लगा दिये ।

उक्त कार्यक्रम में इकाई प्रमुख कार्यपालक निदेशक विनय निगम के साथ महाप्रबंधकगण विपिन मिनोचा, राजीव अग्रवाल, केए राफे, एनएन रमन, बीके मॉंझी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों, यूनियन- एसोसियेशन के प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या परिजन मौजूद रहे । कार्यक्रम के दौरान मनोहारी प्रस्तुतियों पर उपस्थित जनसमूह ने बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लासपूर्वक अभिवादन व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन श्री मंगल स्वरूप त्रिवेदी एवं डॉ. श्रीमती संघमित्रा श्रीवास्तव ने किया एवं महाप्रबंधक श्री मिनोचा ने स्वर्ण जयंती कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी सहयोगियों का अभार व्यक्त किया ।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...