15.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलईशान किशन और श्रेयस अय्यर अनुशासनहीनता के चलते टीम से बाहर? राहुल...

ईशान किशन और श्रेयस अय्यर अनुशासनहीनता के चलते टीम से बाहर? राहुल द्रविड़ ने बताया पूरा सच

Published on

मोहाली

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में नहीं खेल रहे ईशान किशन और श्रेयस अय्यर पर कोच राहुल द्रविड़ ने सफाई दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बातें चल रही थी कि ईशान और अय्यर को अनुशासनहीनता के कारण टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया था, लेकिन कोच राहुल द्रविड़ ने इस तरह की सभी खबरों को झुठला दिया है। राहुल द्रविड़ ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने से पहले यह साफ कर दिया था कि ऐसा कुछ नहीं है।

ईशान किशन को लेकर राहुल द्रविड़ ने कहा कि उन पर किसी तरह का एक्शन नहीं लिया गया है। ईशान ने आराम के लिए ब्रेक लिया है। यही कारण है कि वह अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। उन पर किसी तरह के अनुशासनहीनता के लिए एक्शन नहीं लिया गया है।

बता दें कि मीडिया में जो खबरें चल रही थी उसके अनुसार ईशान किशन ने बोर्ड से परिवार के साथ समय बिताने के लिए ब्रेक की अनुमति ली थी, लेकिन उन्हें दुबई में पार्टी करते हुए देखा गया। ऐसे में जब अफगानिस्तान के खिलाफ टीम का ऐलान हुआ था उसमें ईशान का नाम नहीं था।

ईशान साउथ अफ्रीका दौरे पर ब्रेक लेने की घोषणा की थी। यही कारण है कि मीडिया में यह खबर फैल गई कि ईशान चुकी परिवार के साथ समय बिताने के लिए ब्रेक लिया था लेकिन वह पार्टी कर रहे हैं इसलिए उन पर अनुशासनहीनता के लिए एक्शन लिया गया है।

वहीं दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर को लेकर राहुल द्रविड़ का कहना है कि टीम में कई सारे बल्लेबाज होने के कारण उनकी जगह नहीं बन पाई। अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हुई है। हालांकि, विराट ने सीरीज शुरू से ठीक कुछ घंटे पहले निजी कारणों का हवाला पहले टी20 मैच में नहीं खेलने का फैसला किया है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...