12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयभूकंप@6.2 : अरे बिल्डिंग हिल रही है... दिल्ली-नोएडा से कश्मीर तक हिल...

भूकंप@6.2 : अरे बिल्डिंग हिल रही है… दिल्ली-नोएडा से कश्मीर तक हिल गया हर कोई

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली-एनसीआर में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। कश्मीर के पुंछ में भी झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली से सटे नोएडा में भी झटकों के कारण लोग घरों के बाहर आ गए। गौरतलब है कि हाल के दिनों में दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके लगातार आ रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर सिस्मिक जोन 4 में है। जो भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है। रिक्टर स्केल की भूकंप की तीव्रता 6.2 थी। अफगानिस्तान के फैजाबाद में था भूकंप का केंद्र।

दिल्ली-एनसीआर में लगातार आ रहे हैं झटके
गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ समय से लगातार भूकंप के झटके मसहूस किए जा रहे हैं। दिल्ली भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील जगहों में शुमार है इसलिए यहां हाल के दिनों में लगातार झटके आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर था। 6.1 तीव्रता वाले इस भूकंप की वजह से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

जानमाल के नुकसान की खबर नहीं
इस भूकंप के कारण अभीतक किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। हालांकि, भूकंप के कारण लोग डरकर घरों से निकल गए। ऑफिस में काम करने वाले लोग भी खुले में आ गए। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही जापान में 7 से अधिक तीव्रता के आए भूकंप में कई लोगों की जान चली गई थी।

सतह के 220 किलोमीटर नीचे आया झटका
भारत में जम्मू-कश्मीर, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब में भूकंप के ये झटके महसूस किए गए। अफगानिस्तान में सतह से 220 किलोमीटर नीचे आए इस भूकंप के कारण पाकिस्तान तक की धरती डोल गई है। उल्लेखनीय है कि हिंदूकुश इलाका भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है।

पाकिस्तान में भी महसूस किए गए तेज झटके
इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के पीर पंचाल क्षेत्र के दक्षिण में भी भूकंप के ये झटके महसूस किये गये. भूकंप के ये झटके केवल भारत ही नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी महसूस किए गए. यहां से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें लोगों अपने घरों और दफ्तरों से बाहर भागते हुए नजर आ रहे हैं.

आपको बता दें कि एक्सपर्ट दिल्ली-एनसीआर के भूकंप को लेकर पहले ही चेतावनी जारी कर चुके हैं. जिनका कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में कभी भी बड़ा भूकंप आ सकता है. हालांकि ये कब आए, इसकी पुष्टि अभी नहीं की गई है. दिल्ली-एनसीआर के नीचे 100 से ज्यादा लंबी और गहरी फॉल्ट्स हैं. इसमें से कुछ दिल्ली-हरिद्वार रिज, दिल्ली-सरगोधा रिज और ग्रेट बाउंड्री फॉल्ट पर हैं. इनके साथ ही कई सक्रिय फॉल्ट्स भी इनसे जुड़ी हुई हैं.

भूकंप क्यों और कैसे आता है?
वैज्ञानिक रूप से समझने के लिए हमें पृथ्‍वी की संरचना को समझना होगा. पृथ्‍वी टैक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है. इसके नीचे तरल पदार्थ लावा है और इस पर टैक्टोनिक प्लेट्स तैरती रहती हैं. कई बार ये प्लेट्स आपस में टकरा जाती हैं. बार-बार टकराने से कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्‍यादा दबाव पड़ने पर ये प्‍लेट्स टूटने लगती हैं. ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर निकलने का रास्‍ता खोजती है. जब इससे डिस्‍टर्बेंस बनता है तो इसके बाद भूकंप आता है

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...