12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयअफगानिस्तान के फैजाबाद में था भूकंप का केंद्र, पाकिस्तान के लाहौर समेत...

अफगानिस्तान के फैजाबाद में था भूकंप का केंद्र, पाकिस्तान के लाहौर समेत कई शहरों में कांपी धरती

Published on

नई दिल्ली,

गुरुवार की दोपहर दिल्ली-एनसीआर में जो भूकंप आया था, उसका केंद्र अफगानिस्तान का फैजाबाद था. हिंदुकुश इलाके में इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.2 मापी गई है. इस भूकंप के झटके भारत, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के कई शहरों में महसूस किए गए हैं.

पाकिस्तान में कहां-कहां आया भूकंप?
भूकंप के झटके केवल दिल्ली-एनसीआर ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के कई शहरों में महसूस हुए हैं. लाहौर, इस्लामाबाद, रावलपिंडी और खैबर पख्तूनख्वा में भूकंप के कई सेकेंड तक झटके लगे हैं.

अक्टूबर 2023 में आया था भयानक भूकंप, 4000 लोग मारे गए थे
बता दें कि अफगानिस्तान में बीते साल अक्टूबर 2023 में भयंकर भूकंप आया था. इस भूकंप ने वहां भयकंर तबाही मचाई थी. तालिबान ने तब 4000 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की थी और तकरीबन 9000 लोग घायल हो गए थे. इसके अलावा 1,300 से ज्यादा घर तबाह होकर मलबे में बदल गए थे.

रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रत 6.3 मापी गई थी. अधिकारियों ने कहा था किपश्चिमी अफगानिस्तान में आए भूकंप में चार हजार से अधिक लोग मारे गए थे. अफगानिस्तान राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ANDMA) के प्रवक्ता मुल्ला सैक ने कहा था कि 20 गांवों के दो हजार घर पूरी तरह ढह गए.

भूकंप क्यों और कैसे आता है?
भूकंप क्यों आता है इसके लिए हमें पृथ्‍वी की संरचना को समझना होगा. पृथ्‍वी टैक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है. इसके नीचे तरल पदार्थ लावा है और इस पर टैक्टोनिक प्लेट्स तैरती रहती हैं. कई बार ये प्लेट्स आपस में टकरा जाती हैं. बार-बार टकराने से कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्‍यादा दबाव पड़ने पर ये प्‍लेट्स टूटने लगती हैं. ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर निकलने का रास्‍ता खोजती है. जब इससे डिस्‍टर्बेंस बनता है तो इसके बाद भूकंप आता है.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...