12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयसूरत ने नहीं मानी हार....स्वच्छता में हासिल की पहली रैंक, गुजरात का...

सूरत ने नहीं मानी हार….स्वच्छता में हासिल की पहली रैंक, गुजरात का पहला शहर बना

Published on

अहमदाबाद/नई दिल्ली

स्वछता सर्वेक्षण 2023 में इस बार भी मध्यप्रदेश के इंदौर का दबदबा कायम रहा, सातवीं बार उसे देश का सबसे स्वच्छ शहर माना गया, लेकिन गुजरात की गुजरात डायमंड सिटी ने इंदौर के बार अंक अर्जित करते हुए अपना नाम देश के सबसे स्वच्छ शहर के तौर पर दर्ज कराया है। दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सूरत के मेयर दक्षेश मवानी और निगम आयुक्त आईएएस शालिनी अग्रवाल अवॉर्ड सौंपा। पिछले कई सालों से सूरत लगतार नंबर एक के करीब था। उसकी रैंकिंग नंबर दो पर थी, लेकिन इंदौर से कड़ी टक्कर मिल रही थी लेकिन 2023 में इंदौर के साथ सूरत को संयुक्त तौर पर देश का सबसे ज्यादा साफ शहर चुना गया।

कमिश्नर बोलीं, बहुत बड़ी खुशी
सूरत के देश के सबसे साफ शहर ने बनने पर सूरत की म्यूनिसिपल कमिश्नर आईएएस शालिनी अग्रवाल ने बातचीत में बहुत खुश हूं, इस अवॉर्ड के हकदार सूरत के सभी लोग हैं। उन्होंने निगम के हजारों सफाईकर्मी और अधिकारियों की मेहनत है। उन्होंने कहा मैं इन सभी को श्रेय देना चाहूंगा। अग्रवाल ने कहा कि पिछले साल सूरत नंबर दो था। हमारी कोशिश नंबर एक की थी। हम इसमें सफल रहे। उन्होंने कहा कि सूरत ने स्वच्छता में नंबर एक मुकाम हासिल करने के लिए काफी काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के विजन के अनुसार पुराने कचरे को खत्म करने के साथ नए कचरे को निस्तारण पर काम किया। सिर्फ इतना ही नहीं इस वेस्ट का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया गया। उन्होंने कहा कि जन भागीदारी मूलमंत्र रहा।अग्रवाल ने कहा सभी सूरतियों को अवॉर्ड समर्पित करती हैं। पहली बार गुजरात का कोई स्वच्छता में अव्वल आया है।

सूरत में हैं 121 ब्रिज
दक्षेश मवानी हाल ही में सूरत के मेयर बने हैं इससे पहले वहां पर मेयर की कमान हेमाली बोगावाला के हाथों में थी। गुजरात में अहमदाबाद के बाद सूरत दूसर सबसे बड़ा शहर है। इस शहर में 121 ब्रिज है। इस सिटी पर ब्रिज भी कहा जाने लगा है। हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई के टर्मिनल और दुनिया के सबसे बड़े ऑफिस परिसर सूरत डायंमड बोर्स का शुभारंभ किया था। सूरत महानगरपालिका समुद्र के बीच की सफाई और टूरिज्म से जोड़ने की दिशा में काम कर रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की तरह सूरत भी मेगा सिटी की रेस में है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...