15.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलधोनी के बड़े रिकॉर्ड को चूर-चूर कर देंगे रोहित, T20 में हिटमैन...

धोनी के बड़े रिकॉर्ड को चूर-चूर कर देंगे रोहित, T20 में हिटमैन का कोई जवाब नहीं

Published on

मोहाली

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी से खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हुई है। रोहित लंबे समय से टी20 इंटरनेशनल मैचों में टीम इंडिया के लिए नहीं खेल रहे थे। ऐसे में उनकी वापसी से अब यह भी संभावना बढ़ गई है कि हिटमैन इसी साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए उपलब्ध रहेंगे। टी20 टीम में वापसी के साथ ही रोहित शर्मा के निशाने पर अब महेंद्र सिंह धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड आ गया है।

दरअसल रोहित टीम इंडिया के लिए कप्तान के तौर पर सबसे अधिक टी20 इंटरनेशनल मैच जीतने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया के लिए 72 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करने मैदान पर उतरे थे। इस दौरान भारतीय टीम को कुल 41 मैचों में जीत मिली है।

वहीं अगर बात करें रोहित शर्मा की तो उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने अब तक कुल 39 टी20 मुकाबले में जीते हैं। ऐसे में अगर अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया 3-0 से सीरीज अपने नाम करती है तो रोहित शर्मा महेंद्र सिंह धोनी से आगे निकल जाएंगे।

टीम इंडिया के लिए एक खिलाड़ी के तौर पर टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी काफी दमदार है। रोहित शर्मा टीम इंडिया के लिए कुल 148 टी20 मैचों में मैदान पर उतरे हैं। इस दौरान वे 139.25 की स्ट्राइक रेट से 3853 रन बना चुके हैं। इस फॉर्मेट में रोहित शर्मा के नाम 4 शतक और उन्होंने 29 अर्धशतक भी लगाए हैं।

वहीं पूर्व कप्तान धोनी टीम इंडिया के लिए 98 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने मैदान पर उतरे। इस फॉर्मेट में धोनी ने 126.13 के स्ट्राइक रेट से 1617 रन बनाए। टी20 इंटरनेशनल में धोनी के नाम एक भी शतक नहीं है जबकि उन्होंने सिर्फ 2 अर्धशतक लगाए हैं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...