4.6 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeभेल न्यूज़भोजपाल महोत्सव मेले में सूफी नाइट में निजामी बंधुओं ने दी कव्वाली...

भोजपाल महोत्सव मेले में सूफी नाइट में निजामी बंधुओं ने दी कव्वाली की प्रस्तुति

Published on

भोपाल.

राजा भोज की नगरी भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेले में शुक्रवार को सूफी नाइट में कव्वाली की प्रस्तुति दी गई। देश के सुप्रसिद्ध कव्वाल निजामी बंधु उस्ताद चॉंद निज़ामी, उस्ताद महमूद निज़ामी, शादाब फरीदी निज़ामी और सोहराब फरीदी निज़ामी ने ने अपनी शायरी और गजलों से समां बांधा। छाप तिलक सब छीने रे मो से नैना लड़ाइ के, ये वतन तेरे लिए, मेरे राश्के कमर, भर दे झोली मेरी य मोहम्मद दर से तेरे न जाऊ ख़ाली जैसी कवाली की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला के साथ भोजपाल महोत्सव मेला अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास वीरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, महेंद्र नामदेव, अखिलेश नागर सहित मेला टीम ने दीप प्रज्जवलित कर की।

इन्हें संगीत की दुनिया में निज़ामी बंधु के नाम से जाना जाता है। ये ‘सिकंदरा घराने’ से संबंधित हैं। निज़ामी बंधु देश के शीर्ष रैंकिंग वाले गायकों में लोकप्रिय कव्वाली गायक हैं। इन्होंने देश के साथ ही फ्रांस, जर्मनी, इटली, इंग्लैंड, पेरिस, मौतिटस, ईरान, तंजानिया, वेस्ट इंडीज, यूएसए में अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। फिल्मों में पाश्र्व गायन भी किया है। कव्वाली गायक उस्ताद चांद निज़ामी शायर भी हैं। इन्होंने कई नज़्में और गज़़लें लिखी हैं।

फर्नीचर की खरीदी पर मिल रही भारी छूट
भोजपाल महोत्सव मेला अब 2 दिन शेष है। 14 जनवरी को भव्य रंग-विरंगी आतिशबाजी और गुब्बारे छोडकऱ मेले का समापन किया जाएगा। मेले में लगाए गए विभिन्न तरह के सामानों के स्टालों पर ग्राहकों को भारी छूट मिल रही है। शहरवासी भी इसका भरपूर लाभ उठा रहे हैं। मेले में लगाए गए फर्नीचार के साथ ही कालीन, कम्बल, गर्म कपड़े, कश्मीरी शॉल, वूलन, क्राकरी, घरेलू उपयोग की सामग्री, सहारनपुर के फर्नीचर सहित विभिन्न तरह के सामानों की खरीदी पर ग्राहकों को भारी छूट दिया जा रहा है।

भोजपाल महोत्सव मेला 2 दिन शेष
भोजपाल महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि दो दिन और मेला चलेगा। 14 जनवरी को भव्य आतिशबाजी के साथ मेले का समापन किया जाएगा। शहरवासियों का काफी सहयोग और आशीर्वाद मिल रहा है। मेले में भारी भीड़ हो रही है। शहरवासियों को चार दिन और घूमने फिरने, खरीदारी और मनोरंजन करने का मौका मिलेगा। महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि मेले में छोटे-बड़े करीब 500 विभिन्न सामग्री के स्टाल लगाए गए हैं। इन सभी स्टालों पर ग्राहकों को भारी छूट दी जा रही है।

मेला समिति के वीरेंद्र तिवारी, सुनील शाह, मो. जाहिद खान, दीपक बैरागी, देंवेंद्र चौकसे, शैलेंद्र सिंह जाट, मो. रेहान, मंत्री चंदन वर्मा, विनय सिंह, केश कुमार शाह, आफताब सिद्धकी, मधु भवनानी, दीपक शर्मा, गोपाल शर्मा, सहमंत्री सुनील वैष्णव, वाहिद खान, संदीप सहित मेला समिति से जुड़े अन्य लोग अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...