भोपाल
गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 61 अवधपुरी में संजीवनी क्लीनिक के लिए भवन बनाने की तैयारी है। इससे इस क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी। यहां आसपास स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने से लोगों को छोटी मोटी बीमारी के इलाज के लिए कई किलोमीटर दूर एम्स, जेपी और हमीदिया तक दौड़ लगानी पड़ती है। यहां संजीवनी क्लीनिक बनाए जाने से वार्ड 61 की झुग्गी बस्ती में रहने वाल परिवारों के साथ ही आसपास कॉलोनियों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी। गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण और जांच के लिए दूर जाना पड़ता है।
नगर निगम के वार्ड क्रमांक 61 अवधपुरी निर्मल नगर में बनाई जा रही संजीवनी क्लीनिक से वार्ड क्रमांक 61 के साथ ही वार्ड 60 और 63 के रहवासियों के साथ ही आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा। यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने से सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों के दवा और इलाज के लिए कई किलोमीटर दूर लोगों को जाना पड़ता था।
संजीवनी क्लीनिक में लोगों को 200 प्रकार की दवाइयों के साथ ही 45 तरह की नि:शुल्क जांच का लाभ मिल सकेगा। क्लीनिक में आने वाले लोगों को 45 तरह की जांच के साथ ही 200 तरह की दवाइयां नि:शुल्क मिलेंगी। इससे अवधपुरी क्षेत्र के निर्मल नगर, कंचन नगर, सरला स्टेट, रीगल टाउन सहित आसपास की कॉलोनियों और झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब परिवारों को काफी लाभ होगा।
