32.7 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएमएस ने फाउंड्री द्वार पर कर्मचारियों के साथ इंसेंटिव स्कीम के लिए...

बीएमएस ने फाउंड्री द्वार पर कर्मचारियों के साथ इंसेंटिव स्कीम के लिए मनाया जश्न, बांटे लड्डू

Published on

भोपाल

शनिवार को भेल में हेवु बीएमएस ने फाउंड्री गेट गेट नंबर पांच पर द्वारा सभा कर इंसेंटिंग स्कीम लागू होने पर पटाखे फोड़ लड्डू वितरण कर जश्न मनाया । गेट मीटिंग में नितिन कोंडे ने पूरी जेसीएम का हाल सुनाते हुये कहा कि निफ़्टी ऐबू और सीटू ने बिना स्कीम सुने ही वहां से इंसेंटिव स्कीम का विरोध कर दिया जिससे कारखाने का कर्मचारी आहत हुआ।

ऐबू और सीटू के बैठक में शामिल प्रतिनिधियों ने कहा हमें इंसेंटिव स्कीम नहीं चाहिए वहीं भेल कारखाने में 2019 से भेल कर्मचारियों का इंसेंटिव इन्सलरी और टी-3 भेल प्रबंधन ने कोरोना की आड़ में बंद कर दिया था जिसे लेकर भेल भोपाल भारतीय मजदूर संघ इंसेंटिव इन्सलरी के लिए भेल प्रबंधन से भोपाल से लेकर दिल्ली तक अपनी मांगों को लेकर लड़ती रही जब कि उस समय तीसरे नंबर होने के बावजूद सबसे ज्यादा प्रदर्शन और विरोध भारतीय मजदूर संघ ने ही किया। वर्ष 2022 में हमने लोगों से जनमत मांगा , कर्मचारियों ने हमें नं 1 यूनियन बनाया ।

भेल प्रबंधन हाल ही में सर्कुलर के द्वारा 8 घंटे ड्यूटी का फरमान जारी कर दिया बिना इंसेंटिव दिए इसके विरोध में भारतीय मजदूर संघ भेल भोपाल के अध्यक्ष विजय सिंह कठैत ने मैनेजमेंट को चेताया की बिना इंसेंटिव इन्सलरी और टी-3 लागू किए बगैर आप 8 घंटे ड्यूटी नहीं करवा सकते और हम कारखाने के अंदर आंदोलन छेड़ देंगे जिस पर भेल मैनेजमेंट ने 11 जनवरी 2024 को सभी केंद्रीय लीडरों को न्यौता देकर सेंट्रलाइज्ड इंसेंटिव स्कीम पर चर्चा हेतु बुलाया जिसमें भारतीय मजदूर संघ की ओर से सेंट्रल लीडर एन अंगूस्वामी और भेल भोपाल से नितिन कोंडे ने बैठक में भाग लिया ।

श्री कोंडे ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के अथक प्रयास से हम एक ही बैठक में उसे लागू करने में सफल रहे लेकिन उसमें भी कर्मचारी विरोधी मानसिकता के लीडर जैसे सीटू यूनियन के सेंट्रल लीडर बैठक में नहीं आए और उनकी और से जो लोग उस बैठक का नेतृत्व कर रहे थे उन्होंने ने इंसेंटिव स्कीम नहीं चाहिए कहकर नकार दिया वहीं दूसरी और ऐबु यूनियन के सेंट्रल श्री फर्नान्डिस ने इस स्कीम को उलझाने के लिए उसे विभिन्न प्लेटफार्म पर चर्चा के लिए बोला जो कि कर्मचारियों ंको गुमराह करने का षडयंत्र था लेकिन प्रबंधन ने भी सकारात्मक रवैया अपनाते हुए इस मामले को निराकरण पर पहुंचाया। यह जानकारी यूनियन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी ।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...