भोपाल
राजा भोज की नगरी भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेला का समापन रविवार को भव्य आतिशबाजी और रंग-बिरंगे गुब्बारे छोडकऱ किया जाएगा। आज मेले का अंतिम दिन है। शनिवार को मेला देखने मंत्री कृष्णा गौर और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा के साथ गोविंदपुरा विधानसभा के पार्षद पहुंचे। भोजपाल महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि रविवार 14 जनवरी को भव्य आतिशबाजी के साथ रंग-बिरंगे गुब्बारे छोडकऱ मेले का समापन किया जाएगा।
49 दिनों तक चले मेले में शहरवासियों का भरपूर सहयोग और आशीर्वाद मिला। शहरवासियों को एक ही परिसर में मनोरंजन करने के साथ ही घूमने फिरने और खरीदारी करने का मौका मिला। महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि मेले में विभिन्न तरह की सामग्री के छोटे-बड़े करीब 500 स्टाल लगाए गए थे। इन स्टालों से ग्राहकों ने विभिन्न प्रकार की सामग्री की खरीदारी की।
फर्नीचर की खरीदी पर मिल रही भारी छूट
भोजपाल महोत्सव मेला का आज मंतिम दिन है। इस मौके पर मेले में लगाए गए विभिन्न तरह के सामानों के स्टालों पर ग्राहकों को भारी छूट मिल रही है। इसका लाभ लेने शनिवार को भारी संख्या में शहरवासी खरीदारी करने पहुंचे। मेले में लगाए गए फर्नीचार की दुकानों के साथ ही कालीन, कम्बल, गर्म कपड़े, कश्मीरी शॉल, वूलन, क्राकरी, घरेलू उपयोग की सामग्री, सहारनपुर के फर्नीचर सहित विभिन्न तरह के सामानों की खरीदी की।
मेला समिति के उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, सुनील शाह, महेंद्र नामदेव, मो. जाहिद खान, दीपक बैरागी, देंवेंद्र चौकसे, शैलेंद्र सिंह जाट, मो. रेहान, मंत्री चंदन वर्मा, विनय सिंह, अखिलेश नागर, केश कुमार शाह, आफताब सिद्धकी, मधु भवनानी, दीपक शर्मा, गोपाल शर्मा, सहमंत्री सुनील वैष्णव, वाहिद खान, संदीप सहित मेला समिति से जुड़े अन्य लोगों द्वारा भरपूर सहयोग दिया जा रहा है।
