12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयरामलला की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़ी जन-जागरण यात्रा में दिखीं नूपुर शर्मा,...

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़ी जन-जागरण यात्रा में दिखीं नूपुर शर्मा, सख्त सुरक्षा में हुआ कार्यक्रम

Published on

नई दिल्ली,

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है. इससे पहले देश के कई इलाकों में हिंदूवादी संगठन अलग-अलग यात्राएं निकाल रहे हैं. ऐसी ही एक यात्रा दिल्ली में निकाली गई, जिसमें बीजेपी से निष्कासित प्रवक्ता नूपुर शर्मा सार्वजनिक रूप से दिखाई दी हैं.

हालांकि ये पहला मौका नहीं है, जबकि नूपुर दिखाई दी हों. इससे पहले नूपुर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ देखने के लिए गईं थीं. इसके अलावा नूपुर एक बार विकास पाण्डेय के साथ नजर आई थीं. विकास ने 2022 में नूपुर के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि उन्होंने अपनी साहसी दोस्त और बहन पर बहुत गर्व है. विकास पांडेय एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और सोशल मीडिया पर आई सपोर्ट नमो नाम का एक पेज चलाते हैं.

नूपुर ने पैगंबर पर की थी टिप्पणी
नूपुर ने जून, 2022 में पैगंबर मोहम्मद पर एक टीवी चैनल पर डिबेट के दौरान विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद देशभर में काफी बवाल हुआ. यही नहीं मुस्लिम देशों के संगठन ने भी भारत के सामने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद बीजेपी ने नूपुर को प्रवक्ता के पद से हटा दिया था.

इस विवाद के बाद नूपुर शर्मा को जान से मारने की धमकी भी मिली थीं. इसके अलावा उनके खिलाफ देशभर में अलग-अलग जगहों पर एफआईआर दर्ज की गईं. नूपुर का समर्थन करने पर राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की हत्या कर दी गई. इसके अलावा महाराष्ट्र के अमरावती में केमिस्ट उमेश कोल्हे की भी हत्या कर दी गई.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...