32.7 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़भव्य आतिशबाजी और रंग-बिरंगे गुब्बारे छोडकऱ भोजपाल महोत्सव मेले का समापन

भव्य आतिशबाजी और रंग-बिरंगे गुब्बारे छोडकऱ भोजपाल महोत्सव मेले का समापन

Published on

– बालीवुड नाइट में सांस्कृति मंच पर वैशाली रायकवार ने दी प्रस्तुति

भोपाल

राजा भोज की नगरी भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेला का रविवार को भव्य आतिशबाजी और रंग-बिरंगे गुब्बारे छोडकऱ समापन किया गया। मेले में अंतिम दिन भारी भीड़ रही। सांस्कृतिक मंच पर बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर वैशाली रायकवार और बीआरडांस ग्रुप ने बॉलीवुड सांग्स की प्रस्तुति दी।

मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा ने 49 दिनों तक निर्बाध रूप से चले इस मेले के लिए भोजपाल महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास वीरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम के साथ ही पूरी मेटा टीम को बधाई दी। शर्मा ने कहा कि मेला समिति की पूरी टीम पूरे समर्पण भाव से करीब दो महीने तक इस कार्य में जुटी रही। इसके बाद शर्मा ने गुब्बारे छोडकऱ मेले का समापन किया।

मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि 49 दिनों तक चले भोजपाल महोत्सव मेले को शहरवासियों का भरपूर सहयोग और आशीर्वाद मिला। मेला समिति द्वारा शहरवासियों को एक ही परिसर में मनोरंजन करने के साथ ही घूमने फिरने और खरीदारी करने के लिए यह आयोजन किया गया। महामंत्री हरीश कुमार राम ने शहरवासियों के साथ मेले में 49 दिनों तक अपनी विभिन्न प्रकार की दुकानें लगाकर सहयोग देने के लिए व्यापारियों, झूला संचालकों का आभार माना।

इस मौके पर मेला समिति के उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, सुनील शाह, महेंद्र नामदेव, मो. जाहिद खान, दीपक बैरागी, देंवेंद्र चौकसे, शैलेंद्र सिंह जाट, मो. रेहान, मंत्री चंदन वर्मा, विनय सिंह, अखिलेश नागर, केश कुमार शाह, आफताब सिद्धकी, मधु भवनानी, दीपक शर्मा, गोपाल शर्मा, सहमंत्री सुनील वैष्णव, वाहिद खान, संदीप सहित मेला समिति से जुड़े अन्य लोगों द्वारा भरपूर सहयोग दिया जा रहा है।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...