11.3 C
London
Wednesday, May 13, 2026
HomeUncategorizedशेयर मार्केट में कत्लेआम! सेंसेक्स 1,600 अंक गिरा, 16 महीने में सबसे...

शेयर मार्केट में कत्लेआम! सेंसेक्स 1,600 अंक गिरा, 16 महीने में सबसे खराब प्रदर्शन

Published on

नई दिल्ली

घरेलू शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिली। विदेशी बाजारों से आ रहे नकारात्मक संकेतों के बीच बीएसई सेंसेक्स में 1,600 अंक से अधिक गिरावट आई। सेंसेक्स 1628 अंक यानी 2.23 फीसदी गिरावट के साथ 71,500.76 अंक पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स का 16 महीने में एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले सेंसेक्स में 13 जून, 2022 को 2.68 परसेंट की गिरावट आई थी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 460 अंक यानी 2.09 फीसदी की गिरावट के साथ 21,571.95 अंक पर बंद हुआ। एचडीएफसी बैंक के नतीजे उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहने से इसके शेयरों में 8.5 फीसदी गिरावट रही जो तीन साल में इसका सबसे खराब प्रदर्शन है। निफ्टी बैंक में 1800 अंक यानी करीब चार फीसदी गिरावट रही। यह मार्च, 2022 के बाद इसमें सबसे बड़ी गिरावट है। कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, फेडरल बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में दो से चार फीसदी की गिरावट रही। सेंसेक्स में आई गिरावट से निवेशकों को 4.7 लाख करोड़ रुपये का झटका लगा। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4.69 लाख करोड़ रुपये घटकर 370.25 लाख करोड़ रुपये रह गया जो पिछले सेशन में 374.95 लाख करोड़ रुपये था।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज और प्राइवेट बैंक इंडेक्सेज में चार फीसदी से अधिक गिरावट आई। निफ्टी मेटल इंडेक्स में तीन फीसदी और निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.7 फीसदी गिरावट रही। हालांकि निफ्टी आईटी इंडेक्स में 0.65 फीसदी तेजी आई। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 25 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। टाटा स्टील और कोटक महिंद्रा में चार फीसदी गिरावट रही। केवल टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टीसीएस, नेस्ले इंडिया और एलएंडटी के शेयरों में तेजी रही। एचडीएफसी बैंक का शेयर 8.46 फीसदी गिरावट के साथ 1536.90 रुपये पर बंद हुआ जो 23 मार्च, 2020 के बाद इसका सबसे खराब प्रदर्शन है। कंपनी ने मंगलवार को बंद होने के बाद दिसंबर तिमाही के नतीजे घोषित किए थे। इस दौरान कंपनी की नेट प्रॉफिट पिछली तिमाही के मुकाबले 2.5 परसेंट बढ़ा है लेकिन यह निवेशकों की उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा।

क्यों आई गिरावट
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के हेड ऑफ रिसर्च विनोद नायर ने कहा कि बैंकिंग शेयरों में गिरावट के साथ-साथ अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती में देरी की आशंका से बाजार में गिरावट आई। चीन से ग्रोथ के आंकड़े उत्साहजनक नहीं है। साथ ही यूएस में बॉन्ड यील्ड में तेजी आ रही है। साथ ही बड़े पैमाने पर आज मुनाफावसूली हुई। इन सब कारणों से बाजार की धारणा प्रभावित हुई और बाजार में गिरावट आई। एशियाई बाजारों में भी बुधवार को भारी गिरावट देखने को मिली। चीन में ग्रोथ के आंकड़े उत्साजनक नहीं हैं। चौथी तिमाही में चीन की इकॉनमी में 5.2 फीसदी तेजी रही जो उम्मीदों के मुताबिक नहीं है। चीन का ब्लू-चिप इंडेक्स शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से भी ज्यादा गिरावट दिखा रहा था। इसी तरह हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग इंडेक्स में 2.5 फीसदी गिरावट रही।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...