13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयसड़क पर चिल्लाने से राम मंदिर नहीं बना : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

सड़क पर चिल्लाने से राम मंदिर नहीं बना : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

Published on

नई दिल्ली

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह की लहर है। वहीं उत्तराखंड के ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने निर्माणाधीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा पर ऐतराज जताया है। जिसको लेकर एनबीटी ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर के निर्माण पर शंकराचार्य के योगदान के बारे में बताया।

24 दिनों तक शंकराचार्य ने की बहस
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि अगर आज राम मंदिर में भगवान राम के आगमन की तैयारी हो रही है। उसमें शंकराचार्य का मुख्य योगदान रहा क्योंकि सड़क पर चिल्लाने से राम मंदिर नहीं बना है उसके लिए कोर्ट में पैरवी करनी पड़ी है। उन्होंने आगे कहा कि 90 दिन तक कोर्ट में बहस हुई। जिसमें 50 दिन तक मुसलमानों की तरफ से बहस हुई ,बचे हुए 40 दिन हिंदुओं की तरफ से बहस हुई। उन 40 दिनों में 24 दिनों तक शंकराचार्य ने बहस की। मंदिर के 350 प्रमाण कोर्ट में पेश किए थे जिसके बाद रामलला की वापसी हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि मीडिया शंकराचार्य के योगदान को दिखाना ही नहीं चाहते हैं। दुनिया भर के सामने हमारे योगदान को क्यों नहीं ले गया मीडिया?

प्राण प्रतिष्ठा पर धर्म शास्त्र क्या कहते हैं ?
राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा पर धर्म शास्त्र को लेकर तर्क दिया कि लोगों के मन में धारणा बन गई है कि मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा होगी। हालांकि धर्म शास्त्र ये कहते हैं मूर्ति में तो प्राण प्रतिष्ठा होगी ही क्योंकि वो मंदिर का एक अंग है लेकिन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी। धर्म शास्त्र के अनुसार प्राण शरीर के अंदर होते हैं और शरीर मंदिर है मूर्ति नहीं है और अभी तक मंदिर पूरा नहीं बना है। ऐसे में अगर अधूरे शरीर में प्राण डाल देना उचित नहीं होगा।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...