बेंगलुरु,
भारतीय टीम और अफगानिस्तान के बीच बेंगलुरु में काफी रोमांचक मुकाबला खेला गया. पहले दोनों टीमों के बीच मैच टाई हुआ. इसके बाद दोनों टीमें सुपर ओवर में 16-16 रन ही बना सकी और यह सुपर ओवर भी टाई हो गया. फिर दूसरे सुपर ओवर में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की.दूसरे सुपर ओवर में पहले भारतीय टीम ने 5 गेंदों पर 11 रन बनाए थे. इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने स्पिनर रवि बिश्नोई को गेंदबाजी थमाई. फिर बिश्नोई ने अपनी स्पिन का कमाल दिखाया और अफगानिस्तान को 3 गेंदों में ही 1 रन पर पटक दिया. बिश्नोई ने मोहम्मद नबी और रहमनुल्लाह गुरबाज को शिकार बनाया.
इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 3 मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है. इस मैच में रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड शतक लगाकर धमाका किया. साथ ही रिंकू सिंह ने भी ताबड़तोड़ फिफ्टी जमाई.
अफगान के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने किया पहला सुपर ओवर (16 रन बने)
पहली बॉल: रोहित ने एक रन बनाया
दूसरी बॉल: यशस्वी ने एक रन बनाया
तीसरी बॉल: रोहित ने छक्का जमाया
चौथी बॉल: रोहित ने छक्का जड़ा
पांचवीं बॉल: रोहित ने एक रन बनाया
छठी बॉल: यशस्वी ने एक रन बनाया
भारत के लिए मुकेश ने किया पहला सुपर ओवर (16 रन बने)
पहली बॉल: गुलबदीन दूसरा रन लेने के चक्कर में रनआउट
दूसरी बॉल: मोहम्मद नबी ने एक रन लिया
तीसरी बॉल: गुरबाज ने चौका जमाया
चौथी बॉल: गुरबाज ने एक रन लिया
पांचवीं बॉल: नबी ने छक्का लगाया
छठी बॉल: नबी ने 3 रन बनाए
अफगान के लिए फरीद ने किया दूसरा सुपर ओवर (11 रन बने)
पहली बॉल: रोहित ने छक्का लगाया
दूसरी बॉल: रोहित ने चौका जड़ा
तीसरी बॉल: रोहित ने एक रन बनाया
चौथी बॉल: रिंकू सिंह आउट
पांचवीं बॉल: रोहित रनआउट
भारत के लिए बिश्नोई ने किया दूसरा सुपर ओवर (1 रन बना)
पहली बॉल: मोहम्मद नबी कैच आउट
दूसरी बॉल: करीम जनत ने एक रन बनाया
तीसरी बॉल: रहमनुल्लाह गुरबाज कैच आउट
मैच में ऐसे गिरे अफगान टीम के विकेट
पहला विकेट: रहमानुल्लाह गुरबाज (50), विकेट- कुलदीप यादव (93/1)
दूसरा विकेट: इब्राहिम जादरान (50), विकेट- वॉशिंगटन सुंदर (107/2)
तीसरा विकेट: अजमतुल्लाह उमरजई (0), विकेट- वॉशिंगटन सुंदर (107/3)
चौथा विकेट: मोहम्मद नबी (34), विकेट- वॉशिंगटन सुंदर (163/4)
पांचवां विकेट: करीम जनत (2), विकेट- रनआउट (167/5)
छठा विकेट: नजीबुल्लाह जादरान (5), विकेट- आवेश खान (182/6)
रोहित-रिंकू ने बड़ी पार्टनरशिप कर टीम को संभाला
मैच में एक समय भारतीय टीम ने 22 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए थे. यशस्वी 4 रन बनाकर आउट हुए. जबकि विराट कोहली पहली बॉल पर ही पवेलियन लौट गए. शिवम दुबे (1) और संजू सैमसन (0) भी आउट. मगर इसके बाद रोहित शर्मा ने रिंकू सिंह के साथ मिलकर पारी को संभाला और 5वें विकेट के लिए 95 गेंदों पर 190 रनों की साझेदारी की.
रोहित बने शतकों के बादशाह
इसके बाद रोहित शर्मा ने 64 गेंदों पर शतक जड़ते हुए एक बार फिर इतिहास रच दिया. वो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इसके बाद रिंकू सिंह ने भी टी20 इंटरनेशनल में अपनी दूसरी फिफ्टी जमाई. उन्होंने 36 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की. मैच में रोहित ने 69 गेंदों पर नाबाद 121 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 8 छक्के और 11 चौके लगाए. दूसरी ओर रिंकू ने 39 गेंदों पर 69 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने 6 छक्के और 2 चौके जमाए.
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड
5 – रोहित शर्मा
4 – सूर्यकुमार यादव
4 – ग्लेन मैक्सवेल
ऐसे गिरे भारतीय टीम के विकेट
पहला विकेट: यशस्वी जायसवाल (4), विकेट- फरीद अहमद (18/1)
दूसरा विकेट: विराट कोहली (0), विकेट- फरीद अहमद (18/2)
तीसरा विकेट: शिवम दुबे (1), विकेट- अजमतुल्लाह उमरजई (21/3)
चौथा विकेट: संजू सैमसन (0), विकेट- फरीद अहमद (22/4)
