13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयकिसी ने बेटे की शादी तो किसी ने फसल का दिया हवाला,...

किसी ने बेटे की शादी तो किसी ने फसल का दिया हवाला, बिलकिस केस के दोषी सरेंडर में मोहलत के लिए पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

Published on

अहमदाबाद/नई दिल्ली:

गुजरात के बिलकिस बानो केस के दोषियों ने सरकारी सजा रद्द होने के 8 दिन बाद सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है और सरेंडर करने के लिए समय दिए जाने की मांग की है. SC ने 8 जनवरी को अपने फैसले में सभी 11 दोषियों को दो हफ्ते के अंदर सरेंडर करने का आदेश दिया था. अब इस केस के 5 दोषियों ने सुप्रीम कोर्ट में अलग-अलग अर्जियां दाखिल की हैं और 6 हफ्ते का समय बढ़ाए जाने की मांग की है.

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बिलकिस बानो केस के दोषियों के सरेंडर करने का समय नजदीक आ गया है. ऐसे में इस केस के दोषी अब सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मोहलत दिए जाने की मांग करने लगे हैं. कुल 11 दोषियों में 5 की तरफ से याचिकाएं दायर की गई हैं. इन अर्जियों में अलग-अलग वजह से मोहलत मांगी जा रही है.

‘घरेलू और पारिवारिक समस्याओं का दिया हवाला’
पहले गोविंद भाई नाई सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे. उसके बाद रमेश रूपा भाई चंदना और मितेश चिमन लाल भट्ट ने अर्जियां लगाई हैं. अब प्रदीप रमण लाल मोडिया और विपिन चंद्र कन्हैया लाल जोशी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. इन लोगों ने सेहत, घरेलू और पारिवारिक परिस्थितियां और निजी कारणों से आत्मसमर्पण की समय-सीमा बढ़ाने की गुहार लगाई है. दोषियों के वकील ने तत्काल सुनवाई की मांग की है. सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की अर्जी को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर लिया है.

‘सरेंडर करने के लिए समय बढ़ाए जाने की मांग’
दोषी रमेश रूपाभाई चंदना और मितेश चिमनलाल भट ने दो हफ्ते में जेल में सरेंडर करने की तारीख को 6 हफ्ते और बढ़ाने की मांग की है. चंदन ने अपनी अर्जी में बेटे की शादी का हवाला दिया है तो भट ने फसल की सीजन का हवाला देते हुए सरेंडर करने के लिए 6 हफ्ते दिए जाने की मांग की है. गोविंदभाई नाई ने सरेंडर के लिए दो की बजाय चार हफ्ते की मोहलत दिए जाने की गुहार लगाई है. दो दोषियों ने अपनी बढ़ती उम्र और खराब सेहत का भी हवाला दिया.

क्या है मामला
अगस्त 2022 में गुजरात सरकार ने बिलकिस बानो गैंगरेप केस में उम्रकैद की सजा पाए सभी 11 दोषियों को रिहा कर दिया था. दोषियों की रिहाई को सुप्रीम कोर्ट में बिलकिस और अन्य संगठनों ने चुनौती दी थी. जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने 8 जनवरी को फैसला सुनाते हुए कहा कि 11 दोषियों की जल्द रिहाई को चुनौती देने वाली बिलकिस बानो की याचिका वैध है. सुप्रीम कोर्ट का कहना था कि दोनों राज्यों (महाराष्ट्र-गुजरात) के लोअर कोर्ट और हाई कोर्ट फैसले ले चुके हैं. ऐसे में कोई आवश्यकता नहीं लगती है कि इसमें किसी तरह का दखल दिया जाए. अब दो हफ्ते के अंदर दोषियों को सरेंडर करना होगा.

कोर्ट ने रद्द की थी रिहाई
सुप्रीम कोर्ट ने 8 जनवरी को गुजरात सरकार की द्वारा समयपूर्व दोषियों की रिहाई को रद्द कर दिया था। तब जस्टिस बीवी नागरत्ना की बेंच ने बिलकिस बानो केस में 11 दोषियों को दो हफ्ते में सरेंडर करने के लिए कहा था। अब 11 दोषियों में से गोविंद नाई ने 4 सप्ताह, जबकि मितेश भट्ट और रमेश चांदना ने 6 सप्ताह की मोहलत मांगी है।इसके लिए इन इन दोषियों ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है।

पंचमहाल जेल में बंद थे सभी
2002 में गुजरात में गोधरा स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस के कोच को जला दिया गया था। इसके बाद गुजरात में दंगे फैल गए थे। इन दंगों की चपेट में बिलकिस बानो का परिवार भी आ गया था। मार्च 2002 में भीड़ ने बिलकिस बानो के साथ रेप किया था।तब बिलकिस बानो गर्भवती थीं। भीड़ ने उनके परिवार के 7 सदस्यों की हत्या भी कर दी थी। इस मामले में 11 लोगों दोषी ठहराया गया था। ये सभी गुजरात के पंचमहाल जेल में बंद थे। गुजरात सरकार ने 11 दोषियों को विधानसभा चुनावों से पहले 15 अगस्त, 2022 को इन्हें रिहा किया था।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...