13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयअयोध्या रामलला प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान: केंद्र सरकार ने क‍िया 22 जनवरी को...

अयोध्या रामलला प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान: केंद्र सरकार ने क‍िया 22 जनवरी को हाफ डे की छुट्टी का ऐलान

Published on

नई दिल्ली

अयोध्या राम मंद‍िर में रामलला की प्राण प्रत‍िष्‍ठा अनुष्ठान वाले द‍िन यानी 22 जनवरी को यूपी समेत कई राज्‍यों में सरकारी अवकाश है।केंद्र सरकार ने भी 22 जनवरी को हाफ डे की छुट्टी का ऐलान क‍िया है। ऐसे में क्‍या द‍िल्‍ली में भी 22 जनवरी को छुट्टी रहेगी या हाफ डे होगा? क्या सरकारी-प्राइवेट बैंक खुले रहेंगे या बंद रहेंगे? स्कूलों में हॉफ डे रहेगा या पूरे दिन की छुट्टी रहेगी? देश के किन-किन राज्यों में सार्वजनिक अवकाश है? ऐसे कई सवाल हर किसी के मन में उठ रहे हैं। आइए इन सभी सवालों के जवाब जान लीजिए।

  1. केंद्र सरकार के दफ्तर पूरे दिन बंद रहेंगे?
    अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को केंद्र सरकार के सभी कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे। भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, ’22 जनवरी 2024 को केंद्र सरकार के कार्यालय, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान आधे दिन (दोपहर 2.30 बजे तक) बंद रहेंगे।’
  2. 22 जनवरी को बैंक बंद रहेंगे या नहीं?
    यूपी में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 22 जनवरी को एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा समेत सरकारी बैंकों के साथ ही प्राइवेट बैंक भी बंद रहेंगे। इन प्राइवेट बैंकों में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई, एक्सिस और बंधन बैंक शामिल हैं। वहीं मध्य प्रदेश, हरियाण छत्तीसगढ़ और गोवा में भी अवकाश के चलते बैंक बंद रहेंगे।
  3. 22 जनवरी को द‍िल्‍ली के सरकारी दफ्तरों में होगी छुट्टी?
    जब इस बारे में द‍िल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार में मंत्री आत‍िशी से सवाल पूछा गया तो उन्‍होंने कहा कि अभी ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है। कुछ ऐसा होगा तो जरूर बताएंगे।
  4. 22 जनवरी को देश के किन-किन राज्यों में ड्राई डे है?
    22 जनवरी को उत्तर प्रदेश में ड्राई डे घोषित किया गया है यानी इस दिन राज्य में शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी। उत्तर प्रदेश के अलावा कई राज्यों में इस दिन शराबबंदी की घोषणा की गई है। जिसमें हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान और असम शामिल है।
  5. क्या उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश है?
    22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के लिए छुट्टी का ऐलान सबसे पहले यूपी सरकार ने ही किया था। यहां 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी रहेगी। बैंक भी पूरी तरह बंद रहेंगे। प्राइवेट दफ्तर खुले रहेंगे।
  6. किन-किन राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद?
    यूपी के स्कूल-कॉलेज 22 जनवरी को बंद रहेंगे। इसके अलावा छत्तीसगढ़, हरियाणा में भी स्कूल बंद रहेंगे। वहीं गोवा में सीएम प्रमोद सावंत ने सरकारी कार्यालयों और स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।
  7.  

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...