भोपाल
बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल की राष्ट्र्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत महात्मा गांधी चौराहे पर यातायात सुरक्षा विषय पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देकर लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। साथ ही हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले लोगों से सड़क सुरक्षा हस्ताक्षर अभियान के तहत हस्ताक्षर कराए । उन्होंने लोगों को यातायात के नियमों का ईमानदारी से पालन करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय जैन, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. समता जैन, डॉ. गीता चौहान, दलनायक आयुष सक्सेना, श्रेया दास, वरिष्ठ स्वयंसेवक शाकंबरी शुक्ला व स्वयंसेवकों ने सहभागिता निभाई।
