13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयहर तरफ कोहरा-शीतलहर, भीषण ठंड से राहत कब? दिल्ली-पंजाब,हरियाणा सहित इन राज्यों...

हर तरफ कोहरा-शीतलहर, भीषण ठंड से राहत कब? दिल्ली-पंजाब,हरियाणा सहित इन राज्यों पर IMD का मौसम अपडेट

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर, पंजाब-हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा और शीतलहर ने लोगों की हालत खराब कर रखी है। सुबह देखने पर लगता है कोहरे की सफेद चादर ने सबको अपने आगोश में ले लिया है। दिल्ली की ठंड ने तो शिमला-मसूरी को भी पीछे छोड़ दिया है। दर्जनों ट्रेनों और फ्लाइट को भी नुकसान हो रहा है। तय समय पर पहुंचने की जगह ट्रेन 10 से 12 घंटे लेट चल रही हैं। इसमें सबसे लोकप्रिय वंदे भारत ट्रेन भी है। 15 जनवरी यानी मकर संक्रांति के बाद से लगा था शायद ठंड में थोड़ा नरमी आएगी लेकिन तेवर देखकर ऐसा मालूम नहीं पड़ता। मौसम विभाग की भविष्यवाणी पढ़कर भी लगता है कि ठंड से ठिठुर रहे लोगों को राहत नहीं मिलने वाली। आईएमडी की मानें तो दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में अगले कुछ दिन घने कोहरे के साथ कंपकंपाती ठंड परेशान करेगी। यही हाल बिहार, राजस्थान और यूपी का भी है। आइए जानते अगले कुछ दिन कैसे रहने वाले हैं ठंड के तेवर-

इन राज्यों में आज विजिबिलिटी रही सबसे कम
हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा देखा गया। पश्चिम उत्तर प्रदेश, बिहार के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा और पंजाब, उत्तराखंड, पूर्वी यू. पी., झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में कम कोहरा देखा गया। पंजाब की बात करें तो अमृतसर, पटियाला और लुधियाना में विजिबिलिटी 500 मीटर से कम रही। वहीं हरियाणा के अंबाला में 50, हिसार में 500 से कम विजिबिलिटी नोट की गई। उत्तराखंड की बात करें तो पंतनगर में 500, पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलीगढ़-200, मुरादाबाद-500; पूर्वी उत्तर प्रदेशः गोरखपुर और फुरसतगंज-500 से कम विजिबिलिटी रही। बिहार के गया में 200, झारखंड के जमशेदपु में 500, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के मालदा और कूचबिहार में 500 से कम विजिबिलिटी रही। असम और मेघालय में भी कमोबेश यही स्थिति रही।

दिल्ली की बात करें तो देश की राजधानी हिमाचल के शिमला और उत्तराखंड के मसूरी से भी ज्यादा ठंडी है। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से भी नीचे जा रहा है। मौसम विभाग ने इस बीच एक हफ्ते के मौसम का हाल बताया है। आईएमडी के मुताबिक, 19 जनवरी को आसमान साफ तो रहेगा लेकिन सुबह घना कोहरा परेशान करेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 18 तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक जा सकता है। 20 जनवरी को भी कमोबेश यही स्थिति रहेगी। 21 जनवरी से 24 जनवरी के बीच अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री के बीच रहेगा। 21 से 24 जनवरी के बीच हल्के से घना कोहरा रह सकता है।

दिल्ली के अलावा बाकी राज्यों की भी बात कर सकते हैं। बात पहाड़ी राज्यों की करते हैं। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां 22 जनवरी तक यहां भी भीषण ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। 19 जनवरी और 20 जनवरी को इन दो राज्यों में शीतलहर के साथ घना कोहरा परेशान करेगा। 21 और 22 जनवरी को हालांकि कोहरे से हल्की राहत मिलने की संभावना है। उत्तराखंड में कोहरे के चलते दृश्यता 50 मीटर से कम रहने की संभावना है। पंजाब के कुछ स्थानों में 19 जनवरी और 20 जनवरी को गंभीर शीतलहर चलने की संभावना है। इस बीच घना कोहरा भी परेशान करेगा। विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रह सकती है। हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ स्थानों में भी 19 जनवरी को गंभीर शीत लहर चलने की संभावना है। इन दो जगहों पर ठंड और कोहरे की यह स्थिति 22 जनवरी तक बनी रहेगी।

अन्य राज्यों का हाल
इसके अलावा और राज्यों की बात करें तो बिहार में 18-21 जनवरी, 2024 के दौरान कुछ हिस्सों में ठंड पड़ने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 22 जनवरी तक भयंकर ठंड रहने की संभावना है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 18- 21 जनवरी, 2024 से ठंड से भीषण ठंड पड़ सकती है। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में 19 से 22 जनवरी तक शीतलहर के साथ घना कोहरा परेशान कर सकता है। मध्य प्रदेश में भी ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ रखे हैं। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से कम है और आगे भी अभी राहत की संभावना नहीं है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...