28.9 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़प्रधानमंत्री की कल्याणाकरी योजनाओं से हुआ बदलाव-कृष्णा गौर

प्रधानमंत्री की कल्याणाकरी योजनाओं से हुआ बदलाव-कृष्णा गौर

Published on

भोपाल

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को प्रारंभ किया और इन योजनाओं के क्रियान्वयन से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। राज्य मंत्री श्रीमती गौर आज भोपाल के कोलुआ (वार्ड-74) में विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित कर रही थीं।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरकार में आने के बाद गरीब, किसान, महिला और युवाओं के विकास के लिये अनेक निर्णय लिये। उन्होंने विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों की शुरूआत की। उनके परिणामस्वरूप मात्र 9 वर्षों में 25 करोड़ से अधिक गरीबी की रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले गरीब, गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। इसी प्रकार महिलाओं की सुविधा के लिये 10 करोड़ बहनों को गैस कनेक्शन दिये गये हैं। इसके साथ ही देश में 4 करोड़ गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना में पक्के आवास दिये गये। यह संभव हुआ है प्रधानमंत्री मोदी के सरकार में आने के बाद। गरीबों की बात सुनी जा रही है और देश में उनका सम्मान बड़ा है।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का दुनिया में सम्मान बड़ा है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला की मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्य होने जा रही है। हम भाग्यशाली हैं कि हम इस अवसर के साक्षी बनेंगे। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से लोगों के जीवन में आ रहे बदलाव की जानकारी शिविर में मौजूद हितग्राहियों ने ली। श्रीमती मंजू सिंह धाकड़ और श्रीमती रानी चौहान ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में मिले ऋण से व्यवसाय शुरू करने की सफलता की कहानी बताई।

श्रीमती मंजू सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उनके परिवार के पास कोई रोजगार नहीं था। पति की प्रायवेट जॉब छूट चुकी थी, ऐसे में उन्होंने मात्र 10 हजार रूपये का ऋण प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में प्राप्त कर एक छोटी सी दुकान की शुरूआत की। एक साल में बिना ब्याज के मिले 10 हजार रूपये को वापस किया और पुन: 20 हजार रूपये ऋण मिला। 20 हजार रूपये का ऋण वापस करने पर उन्हें 50 हजार रूपये का ऋण मिला। इससे उनकी पूंजी बड़ी और अब उनका व्यवसाय ठीक चल रहा है।

श्रीमती रानी चौहान ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में ऋण प्राप्त कर सिलाई सेंटर शुरू किया है। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद हैं। जिन पात्र व्यक्तियों ने योजनाओं का लाभ नहीं लिया है, वे योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने प्रधानमंत्री आवास योजना, संबल योजना, आयुष्मान योजना आदि के हितलाभ हितग्राहियों को वितरित किये। इस अवसर पर पार्षद श्रीमती शकुन सिंह लोधी, विकास पटेल, राजू राठौर, गणमान्य नागरिक और अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...