15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयहिंदू सेना ने दिल्ली के बाबर रोड के साइनबोर्ड पर लिखा अयोध्या...

हिंदू सेना ने दिल्ली के बाबर रोड के साइनबोर्ड पर लिखा अयोध्या मार्ग, NDMC ने हटाया

Published on

नई दिल्ली

पिछले कुछ सालों में देश के कई शहरों और सड़कों के पुराने नाम बदलकर महापुरुषों या धार्मिक नामों पर किए गये हैं। हालांकि इसको लेकर कई बार विवाद भी खड़े हुए। कुछ समय पहले दिल्ली के बाबर रोड को भी बदलने की मांग हुई थी, तब उस पर कोई फैसला नहीं लिया गया था, लेकिन शनिवार को हिंदू सेना ने बाबर रोड के साइनबोर्ड पर अयोध्या मार्ग का पोस्टर लगा दिया। इस पर हड़कंप मचने पर नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) एक्शन में आया और इसको हटवा दिया। इसको लेकर पुलिस में शिकायत भी की गई है।

संगठन लंबे समय से नाम बदले जाने के लिए आवाज उठाता रहा है
दूसरी हिंदू सेना संगठन ने कहा कि यह नाम बदले जाने चाहिए। संगठन के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा कि संगठन लंबे समय से बाबर रोड का नाम बदलने की मांग कर रहा है। इससे पहले भी दिल्ली समेत कई शहरों में सड़कों के नाम बदले गए हैं।

निगम को भेजे पत्र में लिखा, “बाबर को जिहादी आतंकी” बताया
पिछले 8 जनवरी को हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने नई दिल्ली पालिका परिषद के चेयरमैन को एक पत्र भेजा था। इसमें उन्होंने लिखा, “बंगाली मार्केट में बाबर रोड है। हम सब लोग जानते हैं कि बाबर एक घुसपैठिया, हमलावर और जिहादी आतंकी था। उस जिहादी बाबर ने भारत के लोगों को यातनाएं दीं, हिंदुओं का जबरन धर्म परिवर्तन कराया। हमारे मठों और मंदिरों को तोड़ा और जबरन उस पर मस्जिदें बनाईं। जिनमें से मुख्य अयोध्या में बाबरी मस्जिद थी। अब वहां पर भगवान राम का मंदिर बनाया जा रहा है।”

उन्होंने लिखा कि आज भी हम जब बंगाली मार्केट से गुजरते हैं तो बाबर रोड देखते हैं। यह बाबर रोड हमें हिंदुओं पर ढाए गए क्रूरता और अत्याचार की याद दिलाता है।हिंदू सेना ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में लिखा है कि दिल्ली को पांडवों ने बसाया, लेकिन युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन, नकुल, सहदेव, द्रोपदी, अभिमन्यु के नाम पर सड़क, मोहल्ले, गलियां नहीं हैं। जिन्होंने दिल्ली को लूटने वाले आक्रांताओं के नाम पर बाबर रोड, हुमायूं रोड, अकबर रोड, औरंगजेब रोड, शेरशाह रोड, तुगलक रोड, लोधी रोड के नाम पर सड़क, मोहल्ले, गलियां हैं।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...