15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयक्या 22 जनवरी को दिल्ली सरकार के दफ्तरों में भी है आधे...

क्या 22 जनवरी को दिल्ली सरकार के दफ्तरों में भी है आधे दिन की छुट्टी? एलजी ने बताया साफ-साफ

Published on

नई दिल्ली:

22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। पूरे देश में जोर-शोर से तैयारी चल रही है। कई राज्यों में इस दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है। वहीं कई राज्यों में आधे दिन का अवकाश घोषित किया गया है। शनिवार को दिल्ली भी आधे दिन के अवकाश वाले राज्यों की सूची में शामिल हो गया है। दिल्ली एलजी वीके सक्सेना ने अयोध्या में राम मंदिर प्रतिष्ठा के कारण 22 जनवरी को दिल्ली सरकार के सभी कार्यालयों, स्वायत्त निकायों, उपक्रमों और बोर्डों आदि को आधे दिन के लिए बंद करने की मंजूरी दी। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने यह प्रस्ताव उपराज्यपाल वीके सक्सेना को भेजा था और एलजी ने इसे मंजूरी दे दी।

इससे पहले केंद्र सरकार ने भी 22 जनवरी को देशभर में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। वहीं इससे पहले असम, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हरियाणा और राजस्थान की सरकारों ने भी 22 जनवरी को सरकारी संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए आधे दिन के अवकाश की घोषणा की है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए योगी सरकार ने पूरे प्रदेश में 22 जनवरी को छुट्टी घोषित कर दी है। योगी सरकार ने इस दिन सभी सरकारी कार्यालय व स्कूलों में छुट्टी रहने के आदेश दिए हैं। योगी सरकार ने अयोध्या आने वाले लोगों के लिए काफी चाक-चौबंद व्यवस्था कराई है। अयोध्या में आज से बाहरी लोगों के आवागमन बंद कर दिया जाएगा।

आज से दिल्ली में होगी 3 दिवसीय रामलीला
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार विशेष रामलीला आयोजित करवा रही है। आज से शुरू होने वाली रामलीला 22 जनवरी तक चलेगी। आईटीओ स्थित प्यारेलाल भवन में रोजाना शाम 4 बजे से 7 बजे तक रामलीला होगी। ये लीला हर किसी को निशुल्क दिखाई जाएगी। सुबह से लीला स्थल की सजावट शुरू हो गई। गेट पर फूलों की डेकोरेशन हुई है। दिल्ली सरकार के शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग के हिन्दी अकादमी और श्रीराम भारतीय कला केंद्र द्वारा रामलीला का मंचन होगा। इसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...