11.5 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeUncategorizedअयोध्या पहुंचीं कंगना, राम लला के दर्शन को हैं बेसब्र, बोलीं- ये...

अयोध्या पहुंचीं कंगना, राम लला के दर्शन को हैं बेसब्र, बोलीं- ये हमारा सौभाग्य है

Published on

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अयोध्या पहुंच गई हैं. एक्ट्रेस राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेने के लिए यहां आई हैं. ऐसे में उन्होंने मीडिया से बातचीत की. कंगना ने कहा कि अयोध्या धाम आने वाले लोग पुण्य कमाते हैं. अयोध्या पहुंचने पर मीडिया से कंगना रनौत को घेर लिया था. बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा, ‘अयोध्या धाम के दर्शन जिन्हें होते हैं, वो बहुत ही ज्यादा पुण्य कमाते हैं. जो दुनिया में वेटिकन सिटी का महत्व है, वैसे ही हमारे लिए अयोध्या धाम का महत्व है.’

राम राज्य की होगी शुरुआत: कंगना
आगे कंगना रनौत से पूछा गया कि निमंत्रण मिलने पर भी कुछ लोग आने से मना कर रहे हैं. उनके लिए आप क्या कहना चाहती हैं. जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं क्या कहूं. जैसे हमारा सौभाग्य है कि श्रीराम ने हमें सद्बुद्धि दी है कि हम अयोध्या आएं और हमें उनके दर्शन करने को मिले. ऐसे ही उन्होंने कुछ लोगों को दुर्बुद्धि दी है कि वो ना आएं और उन्हें दर्शन करने को ना मिले.’

एमआईएम चीफ ने कुछ दिन पहले कहा था कि सरकार ये वोट के चक्कर में कर रही है. उनके बयान पर रिएक्शन देते हुए कंगना रनौत ने कहा, ‘देखिए जो बीत गई सो बात गई. जो सनातन है वो सत्य है. हजारों साल पहले यहां श्रीराम राज्य था. लेकिन राम जो हैं उनका किरदार, चरित्र वो हर हिन्दुस्तानी के दिल में जिंदा हैं. उनकी प्राण प्रतिष्ठा हो रही है 22 तारीख को. स्वयं श्रीराम जो हैं वो दर्शन देंगे हमें. हमारे मंदिर में आकर वो विराजेंगे. और फिर से राम राज्य का पुनर्जन्म होगा. जिसको श्रीराम सुबुद्धि देंगे वो उनके दर्शन करने को आएंगे. जय श्री राम.’

राम लला की प्रतिमा को सराहा
इससे पहले कंगना रनौत ने अयोध्या के राम मंदिर में स्थापित की गई रामलला की प्रतिमा की खूब प्रशंसा की थी. कंगना ने इस प्रतिमा की तारीफ करते हुए कहा था कि उन्होंने भगवान राम के बाल स्वरूप की हमेशा इसी तरह कल्पना की थी. उन्होंने इस मूर्ती को बनाने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज की भी जमकर सराहना की थी.

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले गुरुवार को गर्भ गृह में राम लला की प्रतिमा की स्थापना की गई. 22 जनवरी को मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. ऐसे में कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रामलला की प्रतिमा की एक तस्वीर शेयर की. इसके साथ उन्होंने लिखा था, ‘मुझे हमेशा से लगता था कि अपने बचपन में प्रभु श्रीराम ऐसे ही दिखते होंगे और आज इस मूर्ति के साथ मेरी कल्पना साकार हो गई है.’ इस मूर्ति को बनाने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज को टैग करते हुए कंगना ने लिखा, ‘आप धन्य हैं.’

कंगना ने आगे लिखा, ‘कैसी सुन्दर और मन को मोह लेने वाली प्रतिमा है. कितना प्रेशर रहा होगा अरुण योगीराज जी पर और स्वयं परमेश्वर को ही पत्थर में थाम लेना… क्या कहें, ये भी राम की कृपा है. अरुण योगीराज जी श्रीराम ने आपको स्वयं दर्शन दिए हैं, आप धन्य हैं.’

कंगना को भी मिला है निमंत्रण
बॉलीवुड के बहुत-से सेलेब्स को अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिला है. कंगना रनौत भी इनमें से एक हैं. प्रोजेक्ट्स की बात करें तो कंगना जल्द ही ‘इमरजेंसी’ में नजर आने वाली हैं. इसमें उन्हें भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाते देखा जाएगा. मूवी की डायरेक्टर भी कंगना ही हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...