15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयचेहरे पर कंबल डाला, सर पर मारा बेलन… पैसों के लिए नाबालिग...

चेहरे पर कंबल डाला, सर पर मारा बेलन… पैसों के लिए नाबालिग ने किया 77 साल की दादी का Murder

Published on

नई दिल्ली ,

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के जीटीबी एनक्लेव में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. वहां एक नाबालिग ने कुछ पैसों के लिए अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी दादी की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने घर से चोरी किए गए 14 हजार रुपए भी बरामद कर लिए हैं.

पुलिस के मुताबिक, 19 जनवरी को जीटीबी एनक्लेव में रहने वाले 80 साल के बुजुर्ग ने इलाके के पुलिस स्टेशन पहुंच कर शिकायत दी थी. उन्होंने बताया कि वह 77 साल की पत्नी हर प्यारी के साथ रहते हैं. 18 जनवरी को दोपहर 2 बजे उनका पोता घर पर आया था.

शिकायतकर्ता अपने पोते और पत्नी हर प्यारी को घर पर छोड़कर अपनी वृद्धावस्था पेंशन लेने के लिए सुंदर नगरी गए थे. शाम करीब चार बजे जब वह वापस आए, तो उसने अपनी पत्नी को बिस्तर पर पड़ा हुआ पाया. उन्होंने अपने पोते से चाय बनाने को कहा. तभी बुजुर्ग ने देखा कि उसकी पत्नी बेहोश है.

अस्पताल में डॉक्टरों ने बुजुर्ग महिला को किया मृत घोषित
बुजुर्ग तुरंत अपनी पत्नी को पास के जीवन ज्योति अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने हर प्यारी को मृत घोषित कर दिया. पत्नी की लाश को लेकर बुजुर्ग अपने घर वापस आ गए और अपने रिश्तेदारों को बुलाया. थोड़ी देर बाद बुजुर्ग ने अपनी अलमारी की जांच की, तो पाया कि वहां से 14,000 रुपये गायब थे.

बुजुर्ग को शक हुआ, तो उन्होंने अपने पोते से पूछताछ की. पोते ने रोते हुए बताया कि उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर दादी हर प्यारी की हत्या कर दी थी. उसने बताया कि वह अलमारी से पैसे चुराना चाहता था. पोते ने पूछताछ में बताया कि जब दादा अपनी पेंशन लेने घर से निकले, तो उसने अपने दोस्त को बुलाया, जो नीचे इंतजार कर रहा था.

दादा के आने पर दोस्त के साथ बाथरूम में छिपा नाबालिग
दोनों ने हर प्यारी के चेहरे पर कंबल डाला और सिर पर बेलन से वार किया. इससे दादी बेहोश हो गई. उसके बाद पोते ने उनके पर्स से अलमारी की चाबी निकाल ली और फिर अलमारी से 14 हजार रुपये निकाल लिए. शाम लगभग 4 बजे जब बुजुर्ग वापस आए, तो पोता और उसका दोस्त दोनों बाथरूम में छिप गए थे.बुजुर्ग ने जब पोते को पकड़ा उसने हत्याकांड का खुलासा किया. इसके बाद उसने चुराए गए 14 हजार रुपए वापस कर दिए. पुलिस ने हत्या का केस दर्जकर दोनों नाबालिगों को पकड़ लिया है.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...