भोपाल
भेल क्षेत्र के कृष्णा पार्क शुभालय विलास कालोनी अवधपुरी में तीन दिवसीय भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इस उपलक्ष्य में शनिवार को श्री गणेश पूजा के बाद कलश यात्रा निकाली गई । इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुये। 21 जनवरी को पूजा-अर्चना की जायेगी। 22 जनवरी को भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भंडारे का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर रहवासी समिति के अध्यक्ष एके सिंह, उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।
