15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली दंगे मामले में कोर्ट ने इशरत जहां और 12 अन्य के...

दिल्ली दंगे मामले में कोर्ट ने इशरत जहां और 12 अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने का दिया आदेश

Published on

नई दिल्ली

अदालत ने कांग्रेस की पूर्व पार्षद इशरत जहां और ‘यूनाइटेड अगेंस्ट हेट’ के संस्थापक खालिद सैफ समेत 13 के खिलाफ दिल्ली दंगे के मामले में आरोप तय करने का शुक्रवार को आदेश दिया। इनमें हत्या की कोशिश और गैरकानूनी रूप से जमा होने से संबंधित आरोप भी शामिल हैं। इन सभी को अदालत ने हालांकि, आपराधिक साजिश, उकसावे और समान मंशा के अपराध और आर्म्स एक्ट के आरोपों से मुक्त कर दिया है।

स्पेशल जज अमिताभ राव ने आदेश में कहा कि प्रथम द्ष्टया यह मानने के लिए पर्याप्त आधार हैं कि आरोपियों ने आईपीसी की धारा 147 (दंगा), 148, 186, 188, 332 और धारा 353 के तहत अपराध किया। ये सभी आरोपी व्यक्ति 307 और 149 के तहत अपराध के लिए मुकदमे का सामना करने के लिए उत्तरदायी हैं। आदेश में आरोपियों के लिए राहत की बात यह रही कि उन्हें समान मंशा, आपराधिक साजिश और उकसावे के अपराध से आरोपमुक्त कर दिया गया है।आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत अपराधों से भी उन्हें आजादी मिली है।

मस्जिद वाली गली से जुडा है मामला
अभियोजन पक्ष के मुताबिक, मौजूदा मामला नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के खुरेजी खास इलाके में मस्जिद वाली गली में दंगे से जुड़ा है। अदालत ने आदेश में जिक्र किया कि चश्मदीदों और पीड़ित हेड कॉन्स्टेबल योगराज (इलाके के बीट कॉन्स्टेबल) ने घटना के तुरंत बाद एफआईआर दर्ज कराने के लिए दिए बयान में खासतौर से सभी 13 आरोपियों का नाम लिया था। पुलिस अधिकारी ने सभी आरोपयों की साफ-साफ पहचान की थी जो हथियारों से लैस होकर गैरकानूनी रूप से जमा हुए। इशरत जहां और खालिद सैफी के उकसाने पर पुलिस पर पथराव किया, जबकि भीड़ में शामिल एक नाबालिग ने हेड कॉन्स्टेबल पर गोली चलायी थी।

क्या था मामला
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में फरवरी 2020 में हुए दंगों के लिए मुख्य साजिशकर्ता के रूप में भूमिका निभाने के आरोप में इशरत जहां और कई अन्य लोगों के खिलाफ गैर-कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इन दंगों में 53 लोगों की मौत हुई थी और 700 से अधिक लोग घायल हुए थे।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...