भोपाल
उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद के तत्वाधान में नववर्ष मिलन समारोह 2024 का आयोजन धन्वंतरी पार्क छतरी नंबर 1 में किया गया। जिसमें बीएचईएल में कार्य करने वाले उत्तरप्रदेश के लोगों की भारी संख्या में सहभागिता रही, लगभग चार सौ लोग कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों के लिए स्मार्ट किड्स प्रतियोगिता ,तात्कालिक भाषण, दौड़, लंगड़ी दौड़, नींबू दौड़ तथा तंबोला बहुत ही रोचक रहा जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
साथ में प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों को उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद द्वारा सम्मानित किया गया जिसमें वरिष्ठ पत्रकार द्वय आनंद सक्सेना, के सी दुबे, श्रमिक नेता राम नारायण गिरी, कवि कुमार चंदन, अनिल मौर्य, सुनील विश्वकर्मा आदि रहे। मातृभाषा मंच पर प्रस्तुति देने वाले कलाकारों का भी सम्मान किया गया ।
पिकनिक के दौरान स्वादिष्ट भोजन, नास्ता, चाय का आनंद लिया गया। अंत में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया। स्वागत भाषण राम प्रताप मौर्य द्वारा दिया गया तथा आभार कोषाध्यक्ष धनंजय तिवारी द्वारा व्यक्त किया गया । कार्यक्रम का सफल संचालन विनय सिंह व रजनीकांत चौबे के द्वारा किया गया।
उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद के इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में बीएचईएल के अपर महाप्रबंधक टाउन एडमिनिस्ट्रेटर व भेकनिस के सचिव टी यू सिंह , उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद के संरक्षक दिनेश त्रिपाठी , एस के बरनवाल , आरिफ अहमद सिद्दकी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान समारोह में उपस्थित लोगों में चंदन सिंह, राम नारायण गिरी, सुनील विश्वकर्मा, प्रद्युम्न प्रजापति, रमेश सिंह, जगत नारायण सिंह, अभय सिंह, शमशुल हक, संदीप राय, वरुण तिवारी, लवकुश मौर्या, अभिमन्यु पाण्डेय के साथ भारी संख्या में पुरूष, महिलाएँ व बच्चें उपस्थित रहे।
