भोपाल
भेल क्षेत्र के कृष्णा पार्क शुभालय विलास कालोनी अवधपुरी में सोमवार को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा आयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के साथ संपन्न हुई। मंदिर परिसर में भगवान श्रीराम के अलावा श्रीलक्ष्मण,माता सीता और श्रीगणेश की प्रतिमा भी स्थापित की । तीन दिन चले इस कार्यक्रम में पूजा-अर्चना,महाआरती और भंडारे का आयोजन किया गया है । समापन अवसर पर बीएचईएल के ईडी एसएम रामानाथन भी पहुंचे। भव्य रूप से स्थापित भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर रहवासी समिति के अध्यक्ष एके सिंह, उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह,बीके खरे,प्रमोद सिंह,आलोक सक्सेना,श्रीबागड़ी, अनिल श्रीवास्तव,महिला सदस्य श्रीमती कनक श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुये।
