भोपाल
भेल क्षेत्र पिछले दो दिनों राममय है । श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के चलते जगह-जगह सुंदरकांड,हनुमान चालीसा के पाठ के साथ महाप्रसादी का वितरण किया गया । श्रद्धालु श्रीराम की भक्ति में डूबे जय श्रीराम के उद्घोष करते दिखाई दिये । मंदिरों में पूजा-अर्चना भजन कीर्तन का दौर चलता रहा ।
सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि श्रीराम मन्दिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के चलते इस निमित्त ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाईज यूनियन द्वारा बीएचईएल के गेट क्रमांक-5 फाउंड्री गेट पर सुन्दरकाण्ड पाठ एवं महाप्रसादी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पिपलानी स्थित हायर सेकण्डरी चौराहा पर बीएमएस ने सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया। यहां भी देर रात तक भंडारा चलता रहा।
बरखेड़ा स्थित श्रीकृष्ण मंदिर देर रात तक पूजा-अर्चना की गई ।इंटक कार्यालय के बुद्ध सभागार में सुन्दरकाण्ड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस मौके पर मध्य प्रदेश इंटक अध्यक्ष आरडी त्रिपाठी ने कहा की भगवान राम सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड में व्याप्त है।मर्यादा पुर्षोत्तम भगवान राम के बताये मार्ग पर चलने से सभी उन्नति की ओर आगे बढ़ते है।
मकर संक्रांति एवं श्री रामजी के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अखंड श्री दुर्गा चालीसा का भव्य आयोजन सोमवार को बीडीए कॉलोनी अमरावत खुर्द में प्रारंभ किया गया । कार्यक्रम के अध्यक्ष अतुल अंजान ने बताया कि कल राम धुन के साथ अखंड श्री दुर्गा चालीसा का समापन किया जाएगा एवं 51 शंखों के माध्यम से भव्य धुन का आयोजन होगा एवं श्री राम जी की आरती और प्रसाद वितरण का किया इसी तरह पिपलानी,बरखेड़ा, गोविंदपुरा,हबीबगंज, इन्द्रपुरी, सोनागिरी, आनंद नगर, अयोध्या नगर,टनाटन ढाबा,गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र,मिनाल रेसीडेंसी,सिद्धार्थ इन्क्लेव आदि जगहों पर मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद भंडारे व प्रसादि वितरण का आयोजन किया गया ।
